'मुझसे शादी करो नहीं तो मैं...' जब इस एक्ट्रेस के लिए प्यार ही बन गया श्राप

punjabkesari.in Friday, Mar 19, 2021 - 06:47 PM (IST)

आज के इस ऑनलाइन जमाने में प्यार भी इंटरनेट पर होना शुरू हो गया है। यहीं वजह है कि कई कपल्स लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप निभाते हैं। हालांकि इसे निभाना कोई आसान बात नहीं क्योंकि लॉन्ग डिस्टेंस में दिल टूटने का डर ज्यादा होता है। ऐसा ही कुछ बाॅलीवुड की एक हसीना के साथ भी हुआ था। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप एक्ट्रेस रीना रॉय के लिए ये उस समय श्राप बना जब शत्रुघन सिन्हा ने किसी और से शादी रचा ली थी। 

PunjabKesari

जी हां, शत्रुघन सिन्हा और एक्ट्रेस रीना रॉय के अफेयर के चर्चे जग जाहिर थे। दोनों एक-दूसरे से शादी भी करना चाहती थे लेकिन तभी शत्रुघन की जिंदगी में पूनम सिन्हा की एंट्री हुई जो आज उनकी पत्नि है। 

शत्रुघ्न और रीना के बीच आया तीसरा 

शत्रुघन सिन्हा की किताब ‘एनिथिंग बट खामोश’ के लेखक भारती एस. प्रधान ने रीना रॉय और एक्टर के एक किस्से को शेयर किया है। बात उस समय की है जब रीना लंदन किसी काम से गई थी और पीछे से शत्रुघन सिन्हा पत्नि पूनम के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। 

PunjabKesari

'मुझ से शादी करो नहीं तो...' 

एक रिश्तेदार की शादी में शत्रुघन सिन्हा की मुलाकात पूनम सिन्हा से हुई थी। पूनम उस जमाने की मिस इंडिया रह चुकी थीं। पहली नजर में ही दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। वहीं इस दौरान रीना मुंबई में नहीं थी तो दोनों ने जल्द से जल्द शादी करने का फैसला किया। रीना राॅय को जैसे ही इस बात की खबर लगी तो वह चौंक गई और लंदन से वापिस आते ही शत्रुघ्न के घर जा पहुंची। रीना ने एक्टर को कहा कि वो उनसे शादी करे नहीं तो वे आठ दिनों में किसी से भी शादी कर लेंगी। मगर शत्रुघ्न सिन्हा ने उनकी एक भी ना सुनी।

PunjabKesari

कपल्स ही बचा सकते हैं रिश्ता 

भई, अब ऐसा पहली बार तो हुआ नहीं है अक्सर देखने या सुनने में आता है कि लॉन्ग डिस्टेंस की वजह से कपल्स के बीच दुरियां बढ़ने लगती है जो उनके रिश्ते के टूटने की वजह बनती है। लॉन्ग डिस्टेंस में रहते हुए रिश्ते को बचाए रखना दोनों की जिम्मेदारी होती है। अगर कपल्स के बीच प्यार और आपसी समझ है तो उनके बीच कोई तीसरा नहीं आ सकता। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static