रोने का करता है मन तो हेल्दी हैं आप, समझिए शरीर के इस अजीब इशारों को

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 04:20 PM (IST)

नारी डेस्क: क्या आप जानते हैं कि रोने का मन करना हमेशा खराब नहीं होता? दरअसल हमारा शरीर कभी-कभी ऐसे तरीकों से व्यवहार कर सकता है जो अजीब या शर्मनाक भी लग सकता है, लेकिन वह लगातार हमसे संवाद करता रहता है। जब कुछ गड़बड़ होती है  जैसे थकान, बुखार या दर्द – तो हम लक्षणों को तुरंत पहचान लेते हैं, लेकिन कुछ ऐसे सूक्ष्म संकेत भी होते हैं जो यह बताते हैं कि सब कुछ ठीक वैसे ही काम कर रहा है जैसा उसे करना चाहिए। आइए जानते हैं आइए गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट द्वारा बताए गए ऐसे 10 संकेतों के बारे में 

भावुक होना (रोना)

कभी-कभी रोना इमोशनल हेल्थ का संकेत है, यह तनाव कम करता है। 

PunjabKesari

 ठंड में नाक बहना

ठंडी हवा को गर्म और नम बनाने के लिए शरीर ज्यादा म्यूकस बनाता है, मतलब आपका इम्यून सिस्टम सही काम कर रहा है

गैस पास होना

दिन में 10–20 बार गैस निकलना सामान्य है, यह बताता है कि पाचन तंत्र ठीक से काम कर रहा है


अच्छी नींद के बाद भी खिंचाव (Stretching)

सुबह उठते ही शरीर स्ट्रेच करता है, मसल्स और नर्वस सिस्टम हेल्दी हैं

PunjabKesari
दांतों से हल्का खून आना (कभी-कभी)

कभी-कभी ब्रश करते समय हल्का ब्लीडिंग, यह बहुत ज्यादा नहीं हो तो मसूड़ों में ब्लड फ्लो का संकेत हो सकता है। लेकिन बार-बार हो तो डॉक्टर दिखाएं

नियमित और आसान मल त्याग

रोजाना बिना परेशानी के बाथरूम जाना, यह मजबूत पाचन का सबसे बड़ा संकेत है।

अचानक झटका महसूस होना (Hypnic jerk)

सोते समय शरीर में झटका लगना, दिमाग और शरीर के बीच सही कनेक्शन का संकेत है

 एक्सरसाइज के बाद पसीना आना

पसीना आना शरीर को ठंडा करने का तरीका है, यह बताता है कि आपकी बॉडी का तापमान कंट्रोल सिस्टम अच्छा है

आंखों का फड़कना (Eye twitching)

कभी-कभी आंख फड़कना हल्का स्ट्रेस या थकान का संकेत, लेकिन इससे पता चलता है कि नर्व सिस्टम एक्टिव है

भूख लगना

समय पर भूख लगने का मतलब है कि आपका मेटाबॉलिज्म सही है


 सावधान रहना भी जरूरी

 शरीर के ये छोटे-छोटे संकेत बताते हैं कि अंदर सब कुछ ठीक चल रहा है, लेकिन इन्हें समझना जरूरी है। अगर ये लक्षण बहुत ज्यादा या लगातार हों दर्द, कमजोरी या अन्य गंभीर संकेत जुड़ जाएं तो  डॉक्टर से सलाह जरूर लें। शरीर कई बार “अजीब” तरीके से हमें संकेत देता है, लेकिन हर चीज बीमारी नहीं होती। कई बार ये संकेत बताते हैं कि आपका शरीर सही तरीके से काम कर रहा है। अपने शरीर को समझना ही सबसे बड़ी हेल्थ अवेयरनेस है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static