Shardiya Navratri: जानिए किन राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगी नवरात्रि

punjabkesari.in Wednesday, Oct 14, 2020 - 10:32 AM (IST)

शारदीय नवरात्रि 17 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। हिंदू धर्म में यह त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। पूरे नौ तक दिन लोग खुशी के साथ देवी दुर्गा के अलग-अलग रुपों की पूजा करते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इस बार के नवरात्रि सभी लोगों की राशियों पर अपना गहरा व शुभ प्रभाव डालेंगे। ऐसे में लोगों के दुखों का अंत हो खुशियों का आगमन होगा। तो चलिए जानते देवी दुर्गा किस राशि के लोगों पर अपनी कितनी कृपा बरसाएंगी।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को अपने कार्यों में सफलता मिलने के योग्य बन रहे हैं। ऐसे में ये लोग अपनी कड़ी मेहनत व लगन से जीत हासिल कर सकती है। 

वृषभ राशि 

इस राशि से संबंधित बुजुर्ग लोगों को अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। 

मिथुन राशि

इस राशि के लोगों को इस नवरात्रि में सुकून मिल सकता है। इनके लंबे समय से चल अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। 

कर्क राशि

इस राशि के लोगों के लिए हर समय सामान्य रहेगा। ऐसे में इन्हें किसी भी काम में मिला- जुला फल ही मिल पाएगा। 

PunjabKesari

सिंह राशि

बात अगर सिंह राशि केे लोगों की करें तो इनके स्वभाव उग्रता आ सकता है। ऐसे में इन्हें किसी भी चीज व काम को लेकर गुस्सा करने की जगह शांत व धैर्य मन से फैसला लेने की कोशिश करनी चाहिए। 

कन्या राशि

इस राशि के लोगों को अपना पैसा कहीं पर भी इन्वेस्टमेंटन करेन की सलाह दी जाती है। हो सकता है कि ऐसा करने से आपका पैसा कही अटक जाए। 

तुला राशि

इस राशि के लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। 

वृश्चिक राशि 

इस राशि के लोगों को आय से जुड़े नए स्त्रोत मिल सकते हैं।

PunjabKesari

धनु राशि 

बात अगर धनु राशि के लोगों की करें तो इनका कोई हुआ काम पूरा हो सकता है। अगर ये लोग किसी का काम को लेकर मेहनत कर रहे हैं तो उसमें इन्हें सफलता मिल सकती है। 

मकर राशि 

इस राशि के लोगों के लिए नवरात्रि के दिन बेहद शुभफल देने वाले होंगे। घर में कोई शुभ व मांगलिग कार्य हो सकते हैं। 

PunjabKesari

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों की किस्मत उनका साथ देगी। कारोबार व व्यापार में तरक्की मिलने के साथ आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। 

मीन राशि 

विवाह योग्य लोगों को शादी के लिए प्रस्ताव आ सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static