Eid Special:स्वाद में लाजवाब है शाही टुकड़ा, इस ईद इस स्वीट डिश से करें मेहमानों का मुंह मीठा

punjabkesari.in Saturday, Apr 22, 2023 - 11:46 AM (IST)

शाही टुकड़ा बहुत अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है। इससे बनाने के लिए ब्रेड और कंडेंस्ड मिल्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि रबड़ी से बने शाही टुकड़ा का स्वाद लाजवाब लगता है। आज यानी 22 अप्रैल को ईद मनाई जा रही है और इस खास मौके पर आप इस स्वीट डिश को तैयार कर सकते हैं। यहां देखिए इसे बनाना का आसान तरीका...

PunjabKesari


सामग्री
 ब्रेड
घी
खोया
केसर
शक्कर
मिक्सड ड्राई फ्रूट्स

विधि
1. इसे बनाने के लिए एक पैन को गर्म करें और इसमें थोड़ा सा घी डालें।
2. फिर इसमें सभी ब्रेड स्लाइस को दोनों तरफ से सेक लें।
3. ब्रेड को उतना सेंकना है कि उसका रंग सुनहरा हो जाए।
4. अच्छे स्वाद के लिए ब्रेड को कुरकुरा करें।
5. फिर एक अलग पैन में दूध और केसर को अच्छे से बर्तन में उबलने दें।
6. जब दूध अच्छी तरह से उबल जाए तो इसमें शक्कर डालें और गाढ़ा होने तक पकाएं।
7. इस दौरान आंच स्लो से मीडियम ही रखें।
8. इस मिश्रण में खोया डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं। 
9. फिर इसमें ड्राई फ्रूट्स के टुकड़े डालें और कुछ देर के लिए पकाएं।
10. कुछ देर के लिए इसे ठंडा होने दें और फिर सेके हुए ब्रेड में डुबोएं। आपका शाही टुकड़ा तैयार है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static