कभी पेट्रोल पंप पर कॉफी बेचती थी शबाना, परिवारवालों के खिलाफ जाकर की थी शादी

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2020 - 11:21 AM (IST)

शबाना आजमी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के चलते इंडस्ट्री में अलग जगह बनाई। शबाना आजमी ने लगभग 4 दश्क तक इंडस्ट्री में राज किया। यही नहीं, वह 5 बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं जो एक रिकॉर्ड है। आइए एक नजर डालते हैं शबाना आजमी की लाइफस्टोरी पर। 

पंट्रोल पंप पर काफी बेचती थी शबाना 

शबानी आजमी का जन्म साल 1950 को हैदराबाद में हुआ। उनके पिता फेमस शायर कैफी आजमी थे और उनकी मां शौकत आजमी थीं जो एक बेहतरीव थिएटर आर्टिस्ट्स थी। शबाना ने अपनी पढ़ाई मुंबई से की। उन्होंने पुणे के फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिटीयूट ऑफ इंडिया से एक्टिंग का कोर्स किया है। शबाना आजमी की मां शौकत आजमी की ऑटोबायोग्राफी 'कैफी एंड आई मेमॉयर' में उनके बारे में कई बातों के बारे में बताया गया था। एक बार शबाना की मां ने उनके रूड बेहिवियर की वजह से घर से निकल जाने को कहा तो रेलवे स्टेशन पर शबाना ने ट्रेन के आगे आने की कोशिश की। रेलवे स्टेशन पर शबाना के स्कूल का चौकीदार मौजूद था। उसने शबाना को खींच लिया। शौकत की किताब के मुताबिक, शबाना बचपन से ही उसूल वाली रही है। उन्होंने कभी अपने पेरेंट्स से एक्स्ट्रा पैसे नहीं मांगे। यही नहीं, शबाना हमेशा फैमिली की मदद के लिए पैसा कमाने के बारे में सोचती थीं। कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले शबाना ने तीन महीने पेट्रोल स्टेशन पर ब्रू कॉफी बेची। इससे उन्हें 30 रुपए प्रतिदिन मिला करता था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

With Goutam Ghose on the sets of #PAAR a film that became a transformative experience for me and led me to join #Nivara Hakk A Housing Rights Organisation that works with slum dwellers

A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18) on Sep 1, 2020 at 10:58am PDT

पहली फिल्म से हुई थी सुपरहिट 

शबाना ने अपना फिल्मी करियर शुरू किया फिल्म अंकुर से। उनकी पहली फिल्म सुपरहिट हुई। इस फिल्म के बाद शबानी आजमी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक फिल्में की। एक फिल्म के लिए तो शबाना आजमी ने अपने बाल मुंडवा लिए थे। जी हां, शबाना ने नंदिता दास के साथ ‘वाटर’ फिल्म के लिए अपने बाल मुंडवा लिए थे लेकिन किन्ही कारणों से फिल्म पर रोक लगा दी गई थी। शबाना आजमी ने फिल्म ‘फायर’में  एक होमोसेक्सुअल किरदार निभा कर सबको हैरान कर दिया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

With #Deepti Naval In Melkote on location for #Boney Kapoor’s HUM PAANCH.

A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18) on Aug 24, 2020 at 2:42am PDT

शादीशुदा जावेद अख्तर को बनाया लाइफ पार्टनर

शबाना अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही। खबरों की माने तो शबाना और फिल्ममेकर शेखर कपूर 7 साल तक रिलेशनशिप में रहे लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। शेखर कपूर के बाद शबाना का दिल आया जावेद अख्तर पर। शबाना आजमी ने साल 1984 में मशहूर लेखक और शायर जावेद अख्तर से शादी की थी। वह जावेद अख्तर की दूसरी पत्नी है।

शबाना आजमी से पहले जावेद ने हनी ईरानी से शादी की थी। यहां आपको बता दें कि हनी एक्ट्रेस है और उन्होंने अपने करियर में करीब 72 फिल्मों में काम किया। दोनों के दो बच्चे हुए। बेटा फरहान अख्तर और बेटी जोया अख्तर। जावेद और हनी की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई और दोनों का तलाक हो गया। शादी के बाद हनी ने अपनी फैमिली को ज्यादा वक्त दिया और फिल्मों से दूरी बना ली। इसी बीच जावेद अख्तर की जिंदगी में शबाना आजमी की एंट्री हुई। दोनों की लवस्टोरी एकदम फिल्मी है। शादीशुदा जावेद अख्तर से उनका प्यार शबाना के घर पर ही परवान चढ़ा था। शबाना के पिता कैफी आजमी कवि थे और जावेद अख्तर वहां उनसे कविताएं की शिक्षा लेने जाया करते थे। बस यही से इनके बीच नजदीकियां बढ़ी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

When with family its always about food !

A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18) on Jun 21, 2020 at 5:55am PDT

शादी के खिलाफ थे माता-पिता

शबाना आजमी की मां इस शादी के खिलाफ थी जिसकी वजह थी जावेद अख्तर का पहले से शादीशुदा होना। वही दूसरी ओर जब जावेद अख्तर की बीवी हनी को उनके अफेयर के बारे में पता चला तो दोनों के बीच काफी झगड़े हुए थे। बच्चों के कारण जावेद, हनी को छोड़ना नहीं चाहते थे। रोज-रोज घर में झगड़े होते देख हनी ने जावेद को शबाना के पास जाने की इजाजत दे दी। उन्होंने जावेद से कहा कि वो शबाना के पास जाएं और बच्चों की चिंता ना करें। तब जावेद ने हनी को तलाक दे दिया।

जावेद के पहली पत्नी को तलाक देने के बाद शबाना के परिवारवाले इस शादी के लिए मान गए। इस तरह 6 साल के लंबे रिश्ते के बाद दोनों की शादी हुई। शबाना आजमी मेडिकल ईशू की वजह से मां बनने का सुख प्राप्त नहीं कर पाई। वहीं हनी ने अपने दोनों बच्चों को जावेद अख्तर के घर जाने और शबाना आजमी से मिलने की इजाजत दी। उन्होंने अपने बच्चों को सिखाया कि वो किसी तरह से शबाना के प्रति कोई गलत भावना ना रखें। फरहान अख्तर और जोया अख्तर आज भी शबानी आजमी के काफी करीब हैं। शबाना आजमी अक्सर अपने विवादों को लेकर भी लाइमलाइट में रहती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static