CRPF जवानों के साथ हुआ बड़ा हादसा, नदी में पलटी बुलेटप्रूफ गाड़ी
punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 01:45 PM (IST)
नारी डेस्क: श्रीनगर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां शनिवार को एक वाहन के अनियंत्रित होकर नदी में गिरने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सात जवान घायल हो गए। यह दुर्घटना श्रीनगर के बाहरी इलाके अहमदनगर में दगपोरा-उमरहैर रोड पर हुई।
यह भी पढ़ें: अब लव मैरिज करना होगा मुश्किल, माता- पिता की मंजूरी के बिना नहीं हो सकेगी शादी
अधिकारियों ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब सीआरपीएफ का वाहन डगपोरा रोड से गुजर रहा था। अचानक चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बुलेटप्रूफ बंकर सड़क से फिसलकर सीधे साथ लगती नहर में पलट गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू किया।
यह भी पढ़ें: छोटे बच्चों के आंखों के चेकअप को लेकर कभी ना करना ये गलती
घायल सीआरपीएफ जवानों को एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, सभी जवानों को चोटें आई हैं, लेकिन फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। इस अप्रत्याशित घटना से हड़कंप मच गया और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया।

