समाज की परवाह किए बगैर ई-रिक्शा चलाती है ये मां, बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए उठाया ये कदम

punjabkesari.in Wednesday, Dec 07, 2022 - 11:18 AM (IST)

ऐसी कोई भी चीज़ नहीं है जो महिलाएं नहीं कर सकती। चाहे वो अंतरिक्ष में जाना हो या फिर देश चलाना हो। महिलाएं हर क्षेत्र में अव्वल काम कर रही हैं। इसी जज़्बे को कायम रखते हुए जम्मू की सीमा देवी ने भी अपने परिवार के लिए एक अहम कदम उठाया है। परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए उन्होनें ई-रिक्शा चलाना शुरु किया और अपनी मेहनत से अपने लिए नया रास्ता बनाया। लेकिन उन्होनें यह कैसे किया? चलिए डालते हैं सीमा देवी के सफर पर नज़र।

PunjabKesari

कौन है सीमा देवी?

सीमा देवी जम्मू कश्मीर के नागरोटा जिले की रहने वाली हैं। वो एक साधारण गृहणी की तरह अपने परिवार को संभलाती थीं। सीमा देवी के तीन बच्चे हैं। पूरे परिवार का पालन पोषण सीमा देवी के पति के लिए मुशिकल हो रहा था। पति को दिन रात मेहनत करते देख सीमा देवी ने भी परिवार की जरुरतों के लिए काम करने की ठान ली।

PunjabKesari

पारिवारिक हालातों ने बदली सीमा की राह

सीमा का एक 15 साल का बेटा है, वहीं 14 और 12 साल की दो बेटियां भी हैं। महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ रही थी और बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ ही परिवार का भरण-पोषण केवल पति की कमाई पर नहीं हो पा रहा था।

PunjabKesari

शुरु किया रिक्शा चलाना

परिवार को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए सीमा देवी ने रिक्शा चलाना शुरु कर दिया। नागरोटा और आसपास के क्षेत्र में सीमा देवी पिछले कुछ महीनों से रिक्शा चला रही हैं। हालांकि ये काम उनके लिए आसान नहीं था। समाज की परवाह किए बिना सीमा अपना कार्य करती हैं। उन्होनें पति के साथ मिलाकर 30 हजार का खर्जा लिया। तीन हजार रुपये की ईएमआई पर रिक्शा खरीदा। पति ने सीमा को रिक्शा चलाना भी सिखाया। जिस दौर में महिलाएं हवाई जहाज उड़ा रही है, वहां रिक्शा चलाकर सीमा देवी हर उस महिला के लिए प्रेरणा बन गई हैं जो नौकरी न मिलने पर भी मेहनत के बल पर आर्थिक तौर पर मजबूत होना चाहती हैं। उनके रिक्शा चलाने से क्षेत्र की महिलाओं को भी सहज माहौल मिलता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static