लंच या डिनर में बनाकर खाएं Schezwan Fried Rice

punjabkesari.in Wednesday, Aug 08, 2018 - 01:13 PM (IST)

अगर आपको चाइनिस फूड पसंद है तो आप शेजवान फ्राइड राइस खा सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आने वाली इस रेसिपी को आप आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। आप चाहे तो इस आसान डिश को मेहमानों के लिए या लंच-डिनर में बनाकर भी खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं घर पर जवान फ्राइड राइस बनाने की आसान विधि।
 

सामग्री:
सूखी लाल मिर्च- 8-10
लहसुन- 8-10
पानी- 1 कप
मक्की का आटा- 1/2 टेबलस्पून
सिरका- 1 टेबलस्पून
टोमैटो प्यूरी- 1 टेबलस्पून
नमक- स्वादानुसार
तेल- 3 टेबलस्पून
चावल- 2 कप (पके हुए)
कटी हुई सब्जियां- 1 कप (शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, ब्रोकोली, गाजर)
हरा धनिया- गार्निश के लिए

PunjabKesari

शेजवान फ्राइड राइस बनाने की विधि
1. सबसे पहले 8-10 सूखी लील मिर्च को पानी में भिगो दें। सॉफ्ट होने के बाद मिर्च और लहसुन को ब्लैंडर में स्मूद ब्लैंड कर लें।
 

2. एक पैन में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करके उसमें मिर्च-लहसुन मिक्चर डालकर फ्राई करें।
 

3. इसके बाद इसमें 1 टेबलस्पून सिरका, 1 टेबलस्पून टोमैटो प्यूरी और स्वादानुसार नमक डालकर फ्राई करें।
 

4. अब 1/2 टेबलस्पून मक्की के आटे में 2 टेबलस्पून पानी मिलाकर मसाले में डाल दें और 1 मिनट तक पकने दें।
 

5. दूसरे पैन में बचा हुआ 1 टेबलस्पून तेल गर्म करके सब्जियों को कटी हुई मिक्स सब्जियों को फ्राई करें। इसमें थोड़ा-सा स्वादानुसार नमक डालकर सॉफ्ट होने तक पकाएं।
 

6. अब इसमें तैयार की हुई शेजवान सॉस डालकर 1 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें 2 कप पके हुए चावल डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें।
 

7. इसके बाद इसे 1-2 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें।
 

8. आपके शेजवान फ्राइड राइस बनकर तैयार हैं। अब इसे हरा धनिया के साथ गार्निश करके गर्मा-गर्म सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static