शाहरुख ने किया गांधी जी के विचारों से जुड़ा पोस्ट, सयानी गुप्ता बोलीं- सच तो बोलना चाहिए

punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2020 - 04:06 PM (IST)

बीते दिन गांधी जयंती के अवसर पर बाॅलीवुड सेलेब्स ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया। वहीं शाहरुख खान ने भी फैंस को गांधी जयंती की बधाई दी। साथ ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें महात्मा गांधी जी की एक सीख बताई हुई थी। हालांकि उनकी यह पोस्ट एक्ट्रेस सयानी गुप्ता को खड़क गई।

PunjabKesari

दरअसल, शाहरुख खान ने अपनी बेटी सुहाना खान की तस्वीर शेयर की थी। जिसमे वह अपनी आंखों पर हाथ रखे दिखाई दे रही है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'इस गांधी जयंती हम अपने बच्चों को कुछ सीखाना चाहते हैं। जो अच्छे समय में, बुरे समय में और हर समय में उनके काम आए। वो है बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो, बुरा मत बोलो! गांधीजी की 151वीं जयंती पर सत्य के मूल्य को याद करें।' 

 

शाहरुख के इस ट्वीट को एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने रिट्वीट करते हुए लिखा, 'सच तो बोलना चाहिए। गांधी जी ने हमें अपने दलित भाइयों और बहनों के हक में, सत्य के लिए बोलना और पीड़ितों के लिए बोलना भी सिखाया है। बस अपने कान, आंख और मुंह बंद नहीं करना चाहिए।' 

 

सयानी के किए इस ट्वीट से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि हाथरस कांड में शाहरुख खान की चुप्पी से वह बेहद नाराज है। क्योंकि अभी तक इस मामले में शाहरुख खान ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static