इस दिन है सावन की शिवरात्रि, जानिए महादेव का जलाभिषेक करने का क्या है सही  मुहूर्त

punjabkesari.in Saturday, Jul 19, 2025 - 05:10 PM (IST)

नारी डेस्क:  हिंदू धर्म में सावन मास की शिवरात्रि भी बेहद खास होती है, जिसे श्रावण शिवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है। इस बार शिवरात्रि पर बेहद खास संयोग बन रहा है, जो भगवान शिव की कृपा पाने और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अति उत्तम माना जा रहा है। इस दिन कुछ विशेष राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा दृष्टि रहेगी। चलिए जानते हैं कब है शिवरात्रि और क्या करें उपाय।

PunjabKesari
कब है शिवरात्रि

इस बार सावन की शिवरात्रि 23 जुलाई 2025, बुधवार को मनाई जाएगी। शिवरात्रि तिथि की शुरुआत 23 जुलाई को सुबह 4 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 24 जुलाई को अर्धरात्रि में 2 बजकर 24 मिनट पर होगा। इस बार  शिवरात्रि बुधवार को  पड़ रही है, जो स्वयं में एक शुभ दिन माना जाता है। साथ ही शिव योग और सिद्ध योग जैसे पुण्यकारी योग भी बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।


जलाभिषेक का सही मुहूर्त

शिवरात्रि के दिन ब्रह्म मुहूर्त में जलाभिषेक करना बहुत ही शुभ माना जाता है।  पहला मुहूर्त सुबह 4 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह 4 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। जलाभिषेक का दूसरा मुहूर्त- सुबह 8 बजकर 32 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषियों की मानें तो सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। 

PunjabKesari

24 साल बाद बन रहे हैं ये संयोग

शिवरात्रि पर इस बार 24 साल बाद एक साथ तीन राजयोग और कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इससे पहले ऐसे योग शिवरात्रि पर वर्ष 2001 में बने थे।  इस बार शिवरात्रि के मौके पर, मालव्य, बुधादित्य और गजकेसरी राजयोग बन रहा है। ऐसे में ग्रहों की इस शुभ संयोग का प्रभाव वृषभ, मिथुन सहित 5 राशियों पर विशेष रुप से पड़ने वाला है। इसके साथ ही 24 साल बाद सावन शिवरात्रि पर शुक्र अपनी मूलत्रिकोण राशि वृषभ में विराजमान होकर मालव्य राजयोग बना रहे हैं जबकि चंद्रमा और गुरु भी 24 साल के बाद सावन की शिवरात्रि पर मिथुन राशि में गोचर करते हुए गजकेसरी योग बना रहे हैं।


सावन की शिवरात्रि पर करें ये चमत्कारी उपाय


- 108 बार "ॐ त्र्यंबकं यजामहे..." का जाप करें। रोग, भय, और नकारात्मकता दूर होती है।

-शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध, शहद और गंगाजल से अभिषेक करें।

-चांदी का चंद्रमा शिवलिंग पर चढ़ाएं, मानसिक तनाव दूर होता है और शांति मिलती है।

-दीपक में लौंग डालकर शिव मंदिर में जलाएं, यह उपाय दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकता है।

-गरीबों को सफेद वस्त्र, मिठाई और दूध का दान करें,  इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static