सावधान! रविवार को न करें इन चीजों की खरीदारी, वरना बन सकते हैं सूर्य दोष के शिकार
punjabkesari.in Sunday, Oct 12, 2025 - 01:44 PM (IST)
नारी डेस्क : हिंदू धर्म में रविवार का विशेष महत्व होता है। यह दिन सूर्य देव को समर्पित माना गया है। सूर्य को जीवन में ऊर्जा, सफलता और समृद्धि का प्रतीक कहा गया है। इस दिन अच्छे कर्म करने से जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है, लेकिन कुछ गलतियां ऐसी होती हैं जो सूर्य दोष का कारण बन सकती हैं। इससे घर की बरकत और सुख-शांति पर असर पड़ता है।
जानिए रविवार को किन चीजों की खरीदारी करना शास्त्रों में वर्जित बताया गया है और क्यों।
लोहे और स्टील की वस्तुएं
रविवार को लोहे या स्टील की वस्तुएं खरीदना अशुभ माना जाता है। क्योंकि सूर्य देव और शनि देव में विरोध संबंध माना गया है। लोहा शनि ग्रह से जुड़ा होता है, जिससे सूर्य दोष लग सकता है। बता दें की खरीदने से घर में अनबन, धन की हानि और नकारात्मकता बढ़ सकती है।

नमक
नमक राहु और शनि से संबंधित होता है, जो सूर्य के शत्रु माने जाते हैं। रविवार को नमक खरीदने से घर में कर्ज बढ़ने और स्वास्थ्य संकट आने की संभावना रहती है। शुभता बनाए रखने के लिए नमक की खरीदारी रविवार को न करें।
यें भी पढ़ें : 3 दिन में पथरी 1 दिन में गांठ गलाती है ये सब्जी, गठिया और बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं
काले जूते या सैंडल
काला रंग शनि देव का प्रतीक है। शास्त्रों के अनुसार रविवार को काले जूते खरीदना कार्यों में असफलता और नकारात्मक ऊर्जा लाता है। अगर जूते खरीदने ही हों, तो लाल या हल्के रंग के जूते खरीदना शुभ माना गया है।
झाड़ू या सफाई के उपकरण
झाड़ू को घर की लक्ष्मी का प्रतीक कहा गया है। रविवार को झाड़ू या सफाई का सामान खरीदने से घर की बरकत घटती है और दरिद्रता का प्रवेश होता है। ऐसे सामान की खरीदारी मंगलवार या शुक्रवार को करना शुभ होता है।

घर बनाने का सामान (जैसे सीमेंट, ईंट, लोहा आदि)
रविवार को निर्माण से जुड़ी वस्तुएं खरीदना शुभ नहीं माना गया है। ऐसा करने से सूर्य दोष लगता है जिससे अशांति, धनहानि और पारिवारिक कलह बढ़ सकती है। निर्माण सामग्री मंगलवार या गुरुवार को खरीदना उत्तम है।
गार्डनिंग के सामान (बीज, खाद, औज़ार)
माता लक्ष्मी की कृपा बनाए रखने के लिए रविवार को बागवानी से जुड़ी वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से धन की कमी और बरकत में रुकावट आती है। इन चीजों की खरीदारी बुधवार या शुक्रवार को शुभ होती है।
यें भी पढ़ें : दुनिया का सबसे महंगा बादाम कौन सा है? जानें 1 किलो बादाम की कीमत और खाने का सही तरीका
रविवार को क्या खरीदना शुभ होता है?
जहां कुछ चीजें अशुभ हैं, वहीं कुछ चीजें सूर्य देव को प्रसन्न करने वाली होती हैं। आप रविवार को ये वस्तुएं खरीद सकते हैं।
लाल रंग के वस्त्र या सामान खरीदना शुभ होता है
गेहूं और चश्मा या सूर्य से जुड़ी वस्तुएं खरीद सकते है।
इन चीजों की खरीदारी से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि आती है।

रविवार की विशेष सावधानियां
सुबह सूर्य देव को अर्घ्य दें।
लाल या पीले वस्त्र पहनें।
गरीबों को गेहूं या गुड़ दान करें।
किसी भी शुभ कार्य से पहले सूर्य देव का स्मरण अवश्य करें।
रविवार को कुछ वस्तुएं खरीदना शुभ नहीं माना गया है क्योंकि ये सूर्य दोष को जन्म दे सकती हैं। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो न केवल घर में बरकत और सुख-शांति बनी रहती है, बल्कि जीवन में सूर्य देव की कृपा और सफलता भी प्राप्त होती है।

