घर पर बनाएं Samosa कोन

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 05:52 PM (IST)

नारी डेस्क :  अगर आप पारंपरिक समोसे को एक नया और आकर्षक ट्विस्ट देना चाहते हैं, तो समोसा कोन आपके लिए एक बेहतरीन रेसिपी है। बाहर से कुरकुरा, अंदर से मसालेदार आलू की स्टफिंग और ऊपर से केचप व सेव की क्रंची लेयर इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का फेवरेट बना देती है। इसे आप शाम की चाय, पार्टी स्नैक या किसी खास मौके पर आसानी से तैयार कर सकते हैं।

Servings - 5

PunjabKesari

INGREDIENTS

मैदा – 200 ग्राम
अजवाइन – 1 बड़ा चम्मच
नमक – 1 छोटा चम्मच
तेल – 2 बड़े चम्मच (मोयन के लिए)
पानी – 60 मिलीलीटर

स्टफिंग के लिए
तेल – 2 बड़े चम्मच
जीरा – 1 छोटा चम्मच
उबले हुए हरे मटर – 50 ग्राम
उबले और मैश किए हुए आलू – 400 ग्राम
नमक – 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच
हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) – 1 बड़ा चम्मच
टोमैटो केचप – 30 ग्राम
सेव – 25 ग्राम

विधि

1. एक बड़े बाउल में मैदा, अजवाइन, नमक और 2 बड़े चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें।
2. इसमें 60 मिलीलीटर पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। आटे को 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
3. एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें। इसमें जीरा डालें और फिर उबले हुए हरे मटर डालकर लगभग 30 सेकंड तक भूनें।
4. अब उबले और मैश किए हुए आलू डालकर अच्छी तरह मिला लें।
5. इसमें नमक, हल्दी, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर लगभग 1 मिनट तक पकाएं।
6. आखिर में बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं। गैस बंद कर दें और मिश्रण को 10 मिनट तक ठंडा होने दें।
7. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें पतला बेल लें।
8. बेली हुई रोटी को गर्म तवे पर 30 सेकंड तक सेंकें, फिर पलटकर दूसरी तरफ भी 30 सेकंड तक हल्का सेक लें।
9. रोटी को तवे से उतारकर बोर्ड पर रखें और वीडियो के अनुसार ऊपर से नीचे और बीच से काटकर त्रिकोण (Triangle) आकार के टुकड़े बना लें।
10. हर त्रिकोण को कोन (Cone) का आकार दें और उसमें तैयार आलू की स्टफिंग भर दें।
11. एक कड़ाही में पर्याप्त तेल गर्म करें और सभी कोन्स को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें। फिर टिश्यू पेपर पर निकाल लें।
12. हर समोसा कोन के ऊपरी हिस्से को टोमैटो केचप में डुबोएं और फिर सेव से कोट करें।
13. गरमा-गरम समोसा कोन चटनी या केचप के साथ सर्व करें।

नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें। 

iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109

Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static