शादी के 6 महीने बाद समांथा रुथ प्रभु ने कन्फर्म की प्रेग्नेंसी,  फिल्म इवेंट में दी खुशखबरी

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 01:16 PM (IST)

 नारी डेस्क: समांथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब सुर्खियों में है, पिछले कुछ दिनों एक्ट्रेस की कई वीडियो वायरल हुई जिसमें वो अपने बेबी बंप को छिपाती नजर आई। जैसे ही वीडियो सामने आए, लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि एक्ट्रेस मां बनने वाली है। अब तो समांथा रुथ प्रभु ने भी अपनी प्रेग्नेंसी कंफर्म कर दी है। एक्ट्रेस ने हैदराबाद में अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘मा इंटी बंगारम’ की सक्सेस मीट के दौरान ख़ुशख़बरी दी। मीडिया से बात करते हुए समांथा ने कंफर्म किया कि “’मां इंटी बंगारम’ के बाद, अपने हेल्थ इश्यू को देखते हुए मुझे थोड़ा ब्रेक लेना पड़ेगा. मैं मैटरनिटी लीव पर जाऊंगी लेकिन बेबी के जन्म के बाद फिर वापस लौटूंगी, ये खबर सुनते ही पैप्स खुशी से झूम उठे। 

फिल्म की सक्सेस मीट में सामने आई खुशखबरी

इससे पहले फिल्म 'मा इंटी बंगारम' की डायरेक्टर बीवी नंदिनी रेड्डी ने खुद 'सिनेमाएक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा कि समांथा की प्रेग्नेंसी बिल्कुल सही समय पर सामने आई है, क्योंकि हमारी फिल्म 'मां इंटी बंगारम' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कामयाब साबित हुई। फिल्ममेकर ने कहा कि एक्ट्रेस ने बेहद सोच-समझकर फैसला लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल के आखिरी तक समांथा की डिलीवरी होने की उम्मीद है। 

PunjabKesari

मैटरनिटी लीव पर जाएंगी समांथा, करियर से लिया ब्रेक

बता दें कि समांथा ने फिल्ममेकर राज निदिमोरु से 1 दिसंबर साल 2025 में शादी की थी। शादी के 6 महीने बाद समांथा मां बनने वाली है। शादी से से पहले समांथा और राज ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। दोनों ने बेहद ही प्राइवेट वेडिंग की थी, जिसमें परिवार और बेहद करीबी शामिल थे। यह समांथा और राज, दोनों की ही दूसरी शादी है। इससे पहले डायरेक्टर राज निदिमोरु की शादी श्यामली डे से हुई थी, लेकिन साल 2022 में उनका तलाक हो गया। जब राज ने समांथा से शादी की तो श्यामली की दोस्त ने दावा किया कि उनका पहली पत्नी से तलाक नहीं हुआ है, बल्कि दोनों अभी भी शादीशुदा है जिसके बाद समांथा और राज के रिश्ते पर सवाल भी उठने लगे थे। कहा जाता है कि राज की पहली शादी से कोई औलाद नही थी। 

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  डेटिंग ऐप से हुई मुलाकात, फिर किया प्रपोज, अंशुला कपूर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं

डायरेक्टर ने बताया- सही समय पर आई यह खुशखबरी

वहीं समांथा रुथ प्रभु ने पहली शादी नागा चैतन्य से साल 2017 में शादी हुई थी लेकिन 4 साल बाद दोनों तलाक लेकर अलग हो गए। खबरों के मुताबिक, नागा चैतन्य से तलाक से पहले समांथा उनसे प्रेग्नेंट होना चाहती थी, इसलिए उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स भी छोड़ दिए थे।  कपल के तलाक के बाद 'शाकुंतलम' प्रोड्यूसर नीलिमा ने बताया था कि जिस वक्त उन्होने सामंथा को फिल्म के लिए अप्रोच किया उन्होंने उनके सामने एक शर्त रखी थी। समांथा ने कहा था- मुझे फिल्म की स्टोरी लाइन सब पसंद हैं, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग 2021 के जुलाई-अगस्त तक खत्म हो जानी चाहिए, क्योंकि वो फैमिली स्टार्ट करना चाहती हूं। प्रोड्यूसर ने बताया था कि सामंथा के लिए उस समय परिवार पहली प्रायोरिटी थी।

PunjabKesari

मां बनने का सपना अब हकीकत बनने की ओर

समांथा मां बनने के बाद काम से ब्रेक लेकर अपने होने वाले बच्चे पर फोकस करना चाहती थी. समांथा ने फिल्म कंपेनियन को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘ जब मेरा बच्चा होगा तो वही मेरा यूनिवर्स होगा। मेरा बच्चा ही मेरे लिए सबकुछ होगा। वे फैमिली शुरू करना चाहते हैं लेकिन उसके लिए वह डेट फिक्स करेंगे। कपल अपने पहले बच्चे को लेकर एक्साइटेड था लेकिन कुछ महीनों बाद उनका तलाक हो गया और समांथा का मां बनने का सपना अधूरा रह गया लेकिन अब एक्ट्रेस का अधूरा सपना पूरा होने जा रहा है जिसकी एक्साइटमेंट उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही है। उनके चेहरे की खुशी बता रही है कि वो अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कितनी एक्साइटेड है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static