महंगे तोहफों के साथ मनाते हैं भाईजान Rakhi, बहनों को देते हैं ये खास गिफ्ट्स

punjabkesari.in Friday, Aug 12, 2022 - 01:36 PM (IST)

बीते दिन राखी का त्योहार हर किसी ने बहुत धूमधाम से मनाया। बॉलीवुड एकटर्स ने भी त्योहार से जुड़ी तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की। बॉलीवुड के दबंग खान सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपनी दरियादिली के कारण भी फैंस के दिलों पर राज करते हैं। सलमान खान ने इंडस्ट्री में काफी लोगों के करियर बनाए हैं। बहुत से कम लोग जानते हैं कि सलमान अपनी बहनों के भी काफी करीब हैं। एक्टर की दो बहनें है अर्पिता खान और अलविरा खान। आपको बताएंगे की सलमान अपनी बहनों को राखी पर क्या गिफ्ट करते हैं। तो चलिए बताते हैं आपको की दबंग खान अपने बहनों को राखी पर क्या देते हैं...

PunjabKesari

इन तोहफों के साथ मनाते हैं राखी 

सलमान खान बॉलीवुड के सबसे दरिया दिल एक्टर हैं। आए दिन एक्टर डोनेशन करते रहते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दबंग खान 2500 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। इस बात से साफ पता चल सकता है कि एक्टर अपनी बहनों को गिफ्ट्स देने में कोई कमी नहीं रखते होंगे। पिछले साल सलमान से अपनी दोनों बहनों को 1-1 फ्लैट राखी के गिफ्ट के रुप में दिया था। मुबंई जैसे पॉश इलाक में फ्लैट्स की कीमत का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। सलमान ने दोनों बहनों को बांद्रा इलाके में फ्लैट्स लेकर दिए थे। 

दोनों बहनें हैं सलमान के काफी करीब 

सलमान खान अपनी दोनों बहनों के काफी करीब हैं। सलमान की बड़ी बहन अलविरा खान ने 1995 में एक्टर अतुल अग्निहोत्री से शादी की थी। वहीं उनकी दूसरी बहन अर्पिता खान से 2014 में अभिनेता आयुष शर्मा से शादी की थी। सलमान की छोटी बहन अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा बॉलीवुड एक्टर हैं। आयुष 'लवयात्री', 'अंतिम द फाइनल वार' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा आयुष सलमान की आने वाली फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' में भी बजरंगी भाईजान के साथ नजर आने वाले हैं। 

PunjabKesari

'टाइगर 3' और 'कभी ईद कभी दीवाली' में नजर आएंगे सलमान

वहीं अगर बात सलमान खान के वर्कफ्रंट की करें तो भाईजान जल्दी ही फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, आयुष शर्मा भी दिखाई देंगे। सलमान की यह फिल्म नए साल के मौके 30 दिसंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा सलमान कटरीना कैफ के साथ  'टाइगर-3' में भी नजर आने वाले हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static