शाहरुख-आमिर नहीं इन महिलाओं को फॉलो करते हैं सलमान खान, लिस्ट में दो एक्स गर्लफ्रेंड्स भी शामिल

punjabkesari.in Thursday, Sep 30, 2021 - 03:02 PM (IST)

सुपरस्टार सलमान खान की फैन फॉलोइंग का कोई जवाब नहीं। बॉक्स-ऑफिस  हो या सोशल मीडिया हर तरफ उनका ही बोलबाला है। ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर  सलमान के लिए फैंस की जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाखों लोगों के दिलों में राज करने वाले 
सलमान  इंस्टाग्राम पर सिर्फ 31 लोगों को ही फॉलो करते हैं। 

PunjabKesari

दिलचस्प बात है कि इस  31 में से दो दो एक्स गर्लफ्रेंड्स भी शामिल हैं। पहली हैं कटरीना कैफ, तो दूसरी हैं संगीता बिजलानी। इन दोनों के अलावा वह डेजी शाह, जैकलीन फर्नांडिस, यूलिया वेंतूर, वलूचा डिसूजा जैसी हसीनाओं को फॉलो करते हैं।  

PunjabKesari

इस लिस्ट में अलीजे का नाम भी शामिल है। सलमान खान की भांजी अलीजे जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं, ऐसे में मामा का भांजी को फॉलो करना लाजमी है। सलमान ने इस लिस्ट में  कटरीना कैफ की खास जगह दे रखी है। 

PunjabKesari

सलमान-कटरीना की बॉन्डिंग काफी अच्छी है और अक्सर दोनों साथ में मस्ती करते हुए नजर आते हैं। फैंस को दोनों का साथ काफी पसंद है और यही वजह है कि यूजर्स कई बार सलमान को कटरीना से शादी करने की सलाह भी दे चुके हैं।

PunjabKesari
इसके अलावा सलमान अपनी पहली गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी को भी  फॉलो करते हैं। याद हो कि संगीता ने हाल ही में कहा था कि उनका सलमान के साथ दोस्ती का रिश्ता अभी भी बरकरार है। ब्रेकअप होने के बाद भी वह अच्छे दोस्त  हैं और दोनों एक दूसरे को फॉलो करते हैं। 

PunjabKesari

सलमान अपनी लाडली बहन अर्पिता खान  के अलावा  एक्ट्रेस डेजी शाह को भी फॉलो करते हैं।  डेजी शाह  को बॉलीवुड में लाने वाले सलमान खान  ही थे।  डेजी शाह ने  फिल्म 'जय हो' के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static