यूलिया वंतूर को छोड़ इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं सलमान, 24 साल छोटी अभिनेत्री से लड़ाया इश्क
punjabkesari.in Sunday, Dec 11, 2022 - 04:39 PM (IST)

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान फैंस की लाइमलाइट का हिस्सा बने ही रहते हैं, कभी रिश्ते को लेकर तो कभी अपने आने वाली फिल्मों को लेकर। पिछले कुछ समय से भाईजान विदेशी हसीना यूलिया वंतूर को डेट कर रहे थे। इन दिनों सलमान खान टीवी के मॉस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 16 को हॉस्ट कर रहे हैं। हाल ही में भाईजान को लेकर खबर आ रही है कि वह अपने से 24 साल छोटी लड़की को डेट कर रहे हैं।
इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जुड़ा दबंग खान का नाम
रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान अपने से 24 साल छोटी एक्ट्रेस पूजा हेगड़े को डेट कर रहे हैं। पूजा हेगड़े सलमान की आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान में दिखेने वाली हैं।' इस फिल्म में पूजा सलमान खान के साथ अपोजिट रोल में दिखाई देंगी।
ट्वीट के कारण उड़ी दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अफवाहें
गौरतलब है कि दोनों के रिलेशनशिप की खबर उमैर संधू के ट्वीट के कारण उड़ रही है। उमैर संधू ने एक ट्वीट में शेयर करते हुए लिखा कि - 'ब्रेकिंग न्यूज, टाउन में एक नया कपल सामने आया है। मेघा स्टार सलमान खान को पूजा हेगड़े के साथ प्यार हो गया है इसके अलावा सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस ने पूजा को दो फिल्मों के लिए भी साइन कर लिया है। दोनों आजकल काफी समय भी बिता रहे हैं। इस बात की जानकारी सलमान के करीबी ने दी है।'
BREAKING NEWS : New Couple in Town !!! Mega Star #SalmanKhan fell in love with #PoojaHegde !! His production house also signed her for next 2 films !! They are spending time together now a days !! Confirmed by Salman Khan close sources. pic.twitter.com/2lkNIXH3IE
— Umair Sandhu (@UmairSandu) December 7, 2022
कई हसिनाओं को डेट कर चुके हैं सलमान
आपको बता दें कि सलमान खान इससे पहले भी कई हसीनाओं के साथ इश्क लड़ा चुके हैं। सलमान 56 की उम्र में भी सिंगल हैं। बीते दिनों सलमान खान विदेश मॉडल यूलिया वंतूर के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों को कई बार साथ में भी देखा गया था, लेकिन पूजा हेगड़े को डेट करने के बाद तो यह लग रहा है कि सलमान और यूलिया वंतूर के रिश्ते में दरार आ गई है।
2023 में मचाने वाले हैं बॉक्सऑफिस पर धमाल
वहीं अगर बात भाईजान के वर्कफ्रंट की करें तो इस साल भले ही सलमान खान को कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। लेकिन साल 2023 में भाईजान बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने वाली हैं। 'किक 2', 'किसी का भाई किसी की जान', 'टाइगर 3' जैसी फिल्मों में सलमान दिखने वाले हैं। वहीं एक्ट्रेस पूजा हेगड़े रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस 'किसी का भाई किसी की जान' में भी सलमान के साथ दिखने वाली हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
IND vs AUS 3rd ODI : हार्दिक-कुलदीप की शानदार गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 270 रन का लक्ष्य

Recommended News

आज से शुरू हुए चैत्र नवरात्र, नवरात्रि में इन खास मंत्रों का जाप करना होता है लाभकारी, जानें कैसे करें पूजा

Chaitra navratri: आज से नवरात्रि आरंभ, सबके दुखों का हरण करेंगी ‘मां भगवती आदिशक्ति’

Chaitra Navratri 2023: आज से चैत्र नवरात्रि आरंभ, ये है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ आज, पहले दिन होती है देवी मां के पहले स्वरुप शैलपुत्री की पूजा