अनिरुद्धाचार्य के Live-In बयान को साध्वी ने माना सही, बोली-  मां-बाप संस्कार देते तो बेटियां ना घुमती अर्धनग्न

punjabkesari.in Monday, Sep 08, 2025 - 11:47 AM (IST)

नारी डेस्क: अकसर विवादों में रहने वाले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पिछले कुछ दिनों से लगातार खबरों में बने हुए हैं।  वृंदावन के प्रख्यात कथा वाचक ने लिव इन रिलेशनशिप को लेकर कुछ ऐसा कह दिया था जिससे युवा पीढ़ी उनसे बेहद नाराज हो गई थी। अब उन्हें साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का भी समर्थन मिल गया है। साध्वी ने भी आज कल के बच्चों के संस्कारों पर सवाल उठाया है।


अनिरुद्धाचार्य ने दिया था ये बयान

दरअसल अनिरुद्धाचार्य ने एक महिला से सवाल किया था कि आप कैसी बहू चाहती हो जो लिव इन में रहकर आई हो, क्या आपमें से कोई भी मां अपने बेटे के लिए लिव इन में रहने वाली बहू चाहेंगी। इतना ही नहीं उन्होंने तो यह भी कहा था कि लिव इन में कुत्तें रहते हैं।  अब इसी बीच  पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम पहुंचकर उनसे भेंट की और उनके बयान का समर्थन भी किया। 


साध्वी ने अनिरुद्धाचार्य का किया समर्थन

साध्वी ने अनिरुद्धाचार्य से कहा कि आप ने लिव इन में पराए पुरुषों और महिलाओं को लेकर जो बयान दिया जो कहा मैं उस बयान का समर्थन करती हूं। उनका कहना है कि संस्कारों के अभाव में बेटियां अर्धनग्न जैसी दिखती हैं। मां-बाप बेटियों के साथ बेटों को भी संस्कारों की शिक्षा दें। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि हमारे शब्दों की एक मर्यादा होती है। कोर्ट कुछ भी कहे, लेकिन ऐसी बातें हमारे सनातन धर्म में स्वीकार्य नहीं है।
 

प्रज्ञा ठाकुर ने लड़कियों के कपड़ों पर जताई चिंता

साध्वी ने अपनी बातचीत में अनिरुद्धाचार्य से कहा- आपने जो कहा वह समाज की स्थिति को स्पष्ट करता है। मैं उसका समर्थन करती हूं। समाज में जब भी ऐसे परिदृश्य बढ़ते हैंं तो दुराचार की घटनाएं बढ़ती हैं। बच्चों को माता-पिता मर्यादा और संस्कार सिखान चाहिए। बेटियों के साथ बेटों को भी यह शिक्षा दी जाना चाहिए। घर के अनुशासन का पालन होना चहिए। माताएं बेटियों को और पिता बेटों को नहीं सिखाएंगे तो समाज में विकृति बढ़ जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static