व्रत में नमकीन खाना खाकर भर गया है मन तो मिनटों में तैयार करें साबूदाने का हलवा
punjabkesari.in Sunday, Mar 26, 2023 - 01:15 PM (IST)

नवरात्रि के पावन दिन चल रहे हैं। इस दौरान भक्त मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नौ दिनों का उपवास करते हैं। मां की कृपा पाने के लिए उनकी विधि-विधान पूजा करते हैं। व्रत के दौरान यदि आप फलाहार और पौष्टिकता से भरपूर खाने का सेवन करना चाहते हैं तो साबूदाने का हलवा बनकर खा सकते हैं। साबूदाने का हलवा जल्दी तैयार भी हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...
सामग्री
साबूदाना - 2 कप
इलायची पाउडर - 4 चम्मच
बादाम - 2 चम्मच
काजू - 10
केसर के धागे - 2 चम्मच
देसी घी - 4 चम्मच
चीनी - 1/2 कप
पानी - 2 कप
बनाने की विधि
1. सबसे पहले साबूदाने को अच्छे से साफ कर लें।
2. इसके बाद इसे किसी बर्तन में डालकर 2-3 बार धो लें।
3. फिर 1 घंटे के लिए इसे पानी में भिगोकर रख दें।
4. एक कढ़ाई में घी डालें और मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
5. जैसे यह गर्म हो जाए तो इसमें भीगा हुआ साबूदाना डालकर चम्म्च के साथ हिलाते हुए भून लें।
6. साबूदाना जैसे ब्राउन होने लगे तो 2 कप पानी मिलाएं। पानी को इसमें मिक्स करें।
7. इसके बाद इसमें केसर के दागे और चीनी डालकर मिलाएं।
8. हलवे को अच्छे से पकने दें और चम्मच से हिलाते रहें।
9. 7-8 मिनट तक हलवे को पकाएं जैसे चीनी मिक्स हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर मिला दें।
10. हलवे में सारी चीजों को मिक्स करके हुए इसमें काजू के टुकड़े, बादाम काटकर डालें।
11. 5-10 मिनट के लिए इसे पकाएं। आपका टेस्टी साबूदाने के हलवा बनकर तैयार है।
12. ड्राई फ्रूट्स के साथ गर्निश करके सर्व करें।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

करसोग के देहरी में HRTC बस खाई में गिरी, 36 यात्री घायल

छात्र की कुकर्म के बाद हत्या मामलाः RSS के नगर प्रचारक को कोर्ट ने 15 साल बाद सुनाई उम्रकैद

मां लक्ष्मी को करना है खुश तो जरुर करें ये उपाय, प्रसन्न होकर कृपा बरसाएंगी धन की देवी

Guru Pradosh: आज इस समय मंदिर जाने से बदलेगी परिवार की दशा और ग्रह दोष में होगा सुधार