भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज सगाई के बंधन में बंधे

punjabkesari.in Sunday, Jun 08, 2025 - 03:27 PM (IST)

नारी डेस्क: क्रिकेट और राजनीति की दुनिया से आने वाले दो चर्चित नाम – भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज – ने आज अपनी सगाई की। यह खास मौका लखनऊ के फाइव स्टार होटल सेंट्रम में आयोजित किया गया। सगाई समारोह में खेल और राजनीति जगत की कई जानी-मानी हस्तियाँ शामिल हुईं।

 दूल्हा-दुल्हन का लुक

इस खास मौके पर प्रिया सरोज ने पिंक (गुलाबी) रंग का खूबसूरत लहंगा पहना हुआ था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, रिंकू सिंह सिल्वर रंग की शेरवानी में नज़र आए और खूब सराहे गए।

PunjabKesari

कौन-कौन पहुंचा समारोह में

इस भव्य सगाई समारोह में मेहमानों का आना सुबह से ही शुरू हो गया था। दोपहर करीब 12:30 बजे सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव होटल पहुंचे। उनके बाद कई और दिग्गज मेहमान पहुंचे।

PunjabKesari

राजनीति जगत से शामिल हुए नेता

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई के मौके पर राजनीति और खेल जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। राजनीति से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, राज्यसभा सांसद जया बच्चन, सपा नेता शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद सुशीला सरोज और बिल्हारी विधायक फहीम इरफान कार्यक्रम में पहुंचे। वहीं खेल जगत से बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के साथ क्रिकेटर पीयूष चावला, प्रवीण कुमार और भुवनेश्वर कुमार ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

PunjabKesari

कार्यक्रम की खास बातें

इस सगाई समारोह में राजनीति और क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियों की मौजूदगी ने आयोजन को और भी खास बना दिया। सभी ने नवदंपती को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नोट: रिंकू सिंह अपनी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं, वहीं प्रिया सरोज, समाजवादी पार्टी की युवा सांसद हैं और जनता के बीच खास पहचान रखती हैं। दोनों के मिलन को सोशल मीडिया पर भी खूब सराहा जा रहा है।
  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static