ट्रक भर Luggage लेकर जामनगर पहुंचीं रिहाना, लोग बोले- अनंत-राधिका की शादी का आ गया दहेज

punjabkesari.in Thursday, Feb 29, 2024 - 04:49 PM (IST)

इस समय देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अंबानी परिवार के सबसे छोटे बेटे व उद्योगपति अनंत अंबानी और  रा धिका मर्चेंट की शादी की चर्चाएं चल रही हैं। इस शाही शादी का गवाह बनने जा रहा  गुजरात का जामनगर मेहमानों के स्वागत के लिए सज चुका है। देश-विदेश की तमाम हस्तियां भी प्री-वेडिंग का हिस्सा बनने पहुंच रही है। कुछ देर पहले ही अमेरिकी सिंगर जे ब्राउन-रिहाना की टीम जामनगर में नजर आई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by PhuckyoRihanna aka Asia 🖤 (@phuckyorihanna_)


दरअसल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में विदेशी मेहमानों की लिस्ट काफी लंबी है, जिसमें-  हॉलीवुड सिंगर रिहाना,  बिजनेस मैन बिल गेट्स, फेसबुक सीईओ मार्क जुकेरबर्ग और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप का नाम शामिल है।  रिहाना के स्वागत के लिए अंबानी परिवार ने कुछ खास इंजताम किए हैं। 

PunjabKesari
वैसे रिहाना से पहले उनके  लगेज पहुंच गए हैं जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में कई सारे ट्रक एक लाइन से निकलते दिख रहे हैं जिसपर पैक्ड सामान नजर आ रहा है। इस सामना को देखकर लोगों का सिर चकरा गया है। सभी के मन में ये सवाल है कि इस लगेज में आखिर ऐसा है क्या। कुछ लोगों ने मजे लेते हुए कहा कि कहीं हॉलीवुड सिंगर अपने साथ दहेज तो नहीं ले आई। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

बता दें कि रिहाना को पिक करने के लिए मर्सडीज गाड़ी एयरपोर्ट पर पहले से ही खड़ी है, जिस पर शादी की थीम के अनुसार हाथी बने हुए हैं। रिहाना के अलावा रणबीर कपूर भी अपनी पूरी फैमिली के साथ इस शादी में शामिल होने पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर राहा, नीतू और आलिया को स्पॉट किया गया। कल सलमान खान को भी जामनगर में आते देखा गया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static