रिहाना ने 100 करोड़ में खरीदी आलिशान हवेली, देखें Inside तस्वीरें

punjabkesari.in Friday, Mar 19, 2021 - 03:43 PM (IST)

कृषि कानून के खिलाफ भारत में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन कर इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना ने खूब सूर्खियां बटोरी थी। वहीं एक बार फिर से रिहाना चर्चा में आ गई हैं। जी हां, रिहाना कोई आंदोलन या राजनीतिक मुद्दे के कारण नहीं बल्कि अपनी नई प्राॅपर्टी को लेकर खबरों में छाई हुई है। रिहाना ने एक आलीशान हवेली खरीदी है जो किसी महल से कम नहीं है। इंवेस्टर डेनियल स्टार से रिहाना ने प्राॅपर्टी को खरीदा है।

रिहाना के घर की कीमत

सिंगर ने यह आलीशान हवेली 13.8 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग 100 करोड़ में खरीदा है। रिहाना की अमेरिका के केलिफॉर्निया में स्थित बेवेर्ली हिल्स शहर में ये हवेली खरीदी है। बेवेर्ली हिल्स अमेरिका के सबसे पॉश शहरों में से एक है। ये हवेली 1930 के दौर में बनी है जो 21,958 स्क्वॉयर फुट में फैली हुई है। इसमें पांच बेडरूम और सात वॉशरूम हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

मॉर्डन दौर के साथ-साथ पारंपरिक एलिमेंट्स का काॅम्बिनेशन इस हवेली में देखने को मिलेगा। 

PunjabKesari

हवेली टेरेस, स्पा, ओपन एयर सेंट्रल कोर्टयार्ड, पूल और फायरपिट्स की सुविधा से भरी है। 

PunjabKesari

इस हवेली का किचन मॉडर्न टेक्नोलॉजी और इक्व‍िपमेंट्स से शुमार है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

बता दें इंवेस्टर डेनियल स्टार ने 2016 में इस हवेली को खरीदा था। जिसके बाद उन्होंने हवेली के इंटीरियर्स से लेकर दीवारों तक में काफी बदलाव करवाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static