पीरियड्स में इंटरकोर्स करना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

punjabkesari.in Saturday, Jun 15, 2024 - 04:15 PM (IST)

नारी डेस्क: हर महीने महिलाओं को पीरियड्स की समस्या से गुजरना पड़ता है। ऐसे में अक्सर महिलाएं कई चीजों को लेकर थोड़ी असमंजस में रहती हैं, खासतौर पर शादीशुदा महिलाएं इस बात को लेकर कंफ्यूज रहती हैं कि इस दौरान इंटरकोर्स करना चाहिए या नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले के समय में लड़कियों को इस दौरान अशुद्ध माना जाता था, जिसके बाद उन्हें अलग कमरे तक में बंद कर दिया जाता था। हालांकि अब ऐसा कुछ नहीं होता, समय बदल चुका है। इसी कड़ी में हम आपको आज बताएंगे कि पीरियड्स में संबंध बनाना सेफ है या नहीं और इस समय में आपको किन बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है। तो आइए जानते हैं -

पीरियड्स के दौरान संबंध बनाना चाहिए या नहीं?

पीरियड्स में शारीरिक संबंध बनाने में कोई दिक्कत नहीं है अगर आपके पास कंडोम उपलब्ध है। हालांकि, पीरियड्स में यौन संबंध बनाने में कभी-कभी गड़बड़ हो सकती है। दरअसल, कहा जाता है कि इंटरकोर्स के समय अगर हम ध्यान न रखें तो दोनों पार्टनर के लिए संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही अगर आपको पीरियड्स के दौरान अधिक दर्द होता है तो भी आपको संबंध बनाने से बचना चाहिए, वरना एपीआई ये तकलीफ और भी ज्यादा बढ़ सकती है। इसके अलावा अगर आपको किसी तरह की इंफेक्शन भी है तो भी आपको सबंध बनाने से बचना चाहिए।
PunjabKesari

पीरियड्स में इस तरह बनाएं इंटरकोर्स को सुरक्षित 

1. पार्टनर की हां है बेहद जरूरी

पीरियड्स में संबंध बनाने से पहले अपने पार्टनर के साथ बातचीत करना बेहद जरुरी होता है। आपको बताना चाहिए के आप इस समय में किस तरह से कम्फर्टेबल हैं। जिन पोजीशन में आप कम्फर्टेबल नहीं हैं उस बारे में भी आपको पार्टनर से खुलकर चर्चा करनी चाहिए।  

2. प्रोटेक्शन है जरुरी 

अक्सर लोगों का मानना होता है कि इस समय इंटरकोर्स करने से महिलाएं प्रेग्नेंट नहीं हो सकती, जिसके बाद वह प्रोटेक्शन का इस्तेमाल ही नहीं करते। ऐसे में आपको बता दें कि ये आपके लिए कई परेशानियां खड़ी कर सकता है। बिना प्रोटेक्शन के संबंध बनाने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है और इंटिमेट एरिया के लिए बेहद नुकसानदेह हो सकता है।
PunjabKesari

3. पैड को रिमूव करना न भूलें

पीरियड्स के दौरान कुछ महिलाएं पैड और मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल करती हैं, ऐसे में फोरप्ले और इंटरकोर्स के पहले इन प्रोडक्ट्स को रिमूव करना बहुत जरुरी है। ऐसा न करने से आप को कई तरह की समस्याएं खड़ी कर सकती है।

4. पीरियड में इंटरकोर्स है सुरक्षित 

पीरियड के दौरान हॉर्मोन्स में आने वाले उतार चढ़ाव के कारण आपको अधिक यौन उत्तेजना का अनुभव होता है, इस दौरान आपको सेक्स की अधिक लालसा होती है। इतना ही नहीं इस समय वेजाइना काफी चिकनी होती है मतलब की यह नेचुरल ल्युब्रिकेंट रिलीज कर रही होती है, जो आपके इस समय को और भी खास बना देती है। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manpreet Kaur

Related News

static