यूजर्स पर भड़की ऋचा चड्ढा, बोलीं- अनुराग ने बकवास की होती तो कोर्ट ले जाती

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2020 - 06:12 PM (IST)

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं अब खबरों की मानें तो मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। हालांकि अनुराग कश्यप ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज किया है। इसी बीच पायल ने एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा का नाम भी अनुराग कश्यप के साथ जोड़ा था। ऋचा चड्ढा का नाम सामने आने के बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। जिसका हाल ही में ऋचा ने करारा जवाब दिया है।

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में ऋचा चड्ढा का नाम सामने आने के बाद यूजर्स अनुराग कश्यप को लेकर कई तरह की बातें कर रहे थे। जिसका ऋचा चड्ढा ने मुंहतोड़ जबाव देते हुए ट्रोलर्स को चुप करवा दिया है। ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, 'अनुराग ने बकवास की होती तो उसे लीगल नोटिस की जगह कोर्ट ले जाती। अपने विचार अपने पास रखो, मैं डरने वालों में से नहीं हूं।' 

 

ऋचा आगे लिखती हैं, 'लड़की ने बदनाम करने की कोशिश की है। हम कानून का सहारा लेंगे और इसके निष्कर्ष तक पहुंचेंगे और यहां ज्यादा शेर बनो तुम्हारा हर ऐसा मैसेज मेरे केस को मजबूत बनाता है। यह है सबूत।' गौरतलब है कि पायल ने अनुराग कश्यप पर ट्वीट कर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में हुमा कुरैशी, माही गिल, ऋचा चड्ढा का नाम घसीटा था। 

PunjabKesari

पायल का कहना था कि ये एक्ट्रेसेस अनुराग के साथ काफी कंफर्टेबल हैं। वहीं पायल के इस बयान के बाद ऋचा ने एक्ट्रेस को लीगल नोटिस भेजा और राष्ट्रीय महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज करवाई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static