काॅल डिटेल्स ने खोली रिया की पोल, मुंबई पुलिस कर रही थी मदद

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2020 - 06:08 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। जिससे रिया चक्रवर्ती के साथ-साथ मुंबई पुलिस की भी मुसिबतें बढ़ सकती है। हाल ही में रिया की काॅल डिटेल्स को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी मिली है कि सुशांत के निधन के बाद से रिया ने बांद्रा के डीसीपी से फोन पर बात की है। 

PunjabKesari

बांद्रा डीसीपी से संपर्क में थी रिया 

रिया चक्रवर्ती के काॅल डिटेल्स के मुताबिक एक्ट्रेस की बांद्रा के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से चार बार फोन पर और मैसेज पर बात हुई है। रिया ने 21 जून को डीसीपी से 28 सेकेंड तक फोन पर बात की थी। वहीं 22 जून को खुद डीसीपी ने रिया को मैसेज किया था और 29 सेकेंड तक फोन पर बात की थी। इसके 8 दिन बाद डीसीपी ने रिया को फोन किया और 66 सेकेंड तक दोनों ने बात की थी। कुछ दिनों के बाद 18 जुलाई को रिया ने एक बार फिर डीसीपी को फोन किया था।

उठे ये सवाल 

अब सवाल ये उठता है कि दोनों ने फोन पर ऐसी कौन सी जानकारी एक-दूसरे के साथ शेयर की है। आखिर डीसीपी अभिषेक क्यों रिया से संपर्क साध रहे थे। इस सवालों के जवाब या तो रिया दे सकती है या फिर डीसीपी अभिषेक दे सकते हैं। मुंबई पुलिस का कहना है कि रिया की ये काॅल डिटेल्स उस समय की है जब उन्हें अपने बयान दर्ज करवाने के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन और सांताक्रूज पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि सुशांत के पिता ने पटना पुलिस में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। उन्होंने रिया पर सुशांत के बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रुपए निकालने, उसे प्यार में फंसाने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद रिया ने बिहार पुलिस की जांच से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static