जाने-माने सिनेमैटोग्राफर शाजी कुमार का निधन, फिल्म जगत को लगा गहरा सदमा

punjabkesari.in Tuesday, Nov 10, 2026 - 09:32 AM (IST)

नारी डेस्क: मोहनलाल अभिनीत सुपरहिट फिल्मों 'पुलिमुरुगन', 'नारन' और 'थुडारुम' के लिए पहचाने जाने वाले मलयालम सिनेमा के मशहूर सिनेमैटोग्राफर शाजी कुमार का निधन हो गया है। वह 57 वर्ष के थे। फिल्म उद्योग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कुमार अभिनेता दिलीप की आगामी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में अलप्पुझा में थे, जहां शनिवार रात होटल के कमरे में उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने फिल्म के निर्देशक उल्लास कृष्णा को अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें कोच्चि के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।


यह भी पढ़ें: Actor और Politician पवन कल्याण  ने 55 साल की उम्र में लिया तलाक, टूट गई तीसरी शादी भी 

 सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ था और वह सामान्य रूप से बातचीत भी कर पा रहे थे, लेकिन रविवार रात उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। उनके आकस्मिक निधन से मलयालम फिल्म उद्योग के लोग स्तब्ध और दुखी हैं। 'फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ केरल' (एफईएफकेए) के निदेशक संघ ने कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया और मलयालम सिनेमा में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। दिग्गज सिनेमैटोग्राफर विपिन मोहन के शिष्य रहे कुमार कई सफल मलयालम फिल्मों के छायांकन के लिए जाने जाते हैं। 
 

यह भी पढ़ें: बार- बार होने वाले सिरदर्द को ना समझना माइग्रेन, ये है ब्रेन की जानलेवा बीमारी की निशानी
 

डिजिटल कैमरों के आने से पहले पारंपरिक फिल्म कैमरों से अपना करियर शुरू करने वाले कुमार प्रकाश व्यवस्था, रंग संयोजन और दृश्यों की 'फ्रेमिंग' में अपनी दक्षता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने बदलती प्रौद्योगिकी और दृश्यों के जरिये कहानी कहने की नयी शैलियों के साथ तालमेल बिठाते हुए डिजिटल फिल्म निर्माण में भी सफलतापूर्वक काम किया। कुमार ने जोशी, शाजी कैलास, वी. एम. विनु, एम. पद्मकुमार और वैशाख समेत कई प्रमुख निर्देशकों के साथ काम किया। उन्होंने तरुण मूर्ति जैसे युवा फिल्मकारों के साथ भी काम किया। हाल में जिन फिल्मों के लिए उन्होंने सिनेमैटोग्राफी की, उनमें तरुण मूर्ति के निर्देशन में बनी मोहनलाल अभिनीत 'अतिमनोहरम' और सुरेश गोपी की 'ओट्टाकोम्बन' शामिल हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static