तुलसी पूजा में इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो नाराज हो जाएंगी देवी लक्ष्मी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2020 - 11:19 AM (IST)

हर साल कार्तिक मास में तुलसी विवाह की परंपरा निभाई जाती है। इस दिन तुलसी माता का भगवान शालिग्राम के साथ पूरे रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया जाता है। साथ ही बहुत-से घरों में तुलसी मां की विधि-पूर्वक पूजा की जाती है। माना जाता है कि तुलसी पूजा या विवाह करने से कुंवारे लोगों के विवाह में आने वाली अड़चने दूर होती है। साथ ही देवी लक्ष्मी की कृपा होने से जीवन की परेशानियां दूर होकर सुख-समृद्धि व शांति मिलती है। मगर पूजा में कुछ बातों का खास ध्यान रखने से ही शुभफल मिलता है। तो चलिए जानते हैं उन खास बातों के बारे में...

इस पर दिशा रखें पौधा

तुलसी के पौधे को हमेशा घर की पूर्व-उत्तर या उत्तर दिशा में ही लगाएं। साथ ही इसे घर के आंगन में ठीक बीच लगाएं। इससे वास्तुदोष दूर होने के साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा इसे दक्षिण दिशा में लगाने से बचें। नहीं तो घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलने के साथ जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

PunjabKesari

जमीन पर नहीं गमले में लगाएं तुलसी का पौधा

अक्सर लोग तुलसी के पौधे को गार्डन में जमीन पर लगाते हैं। मगर ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे घर के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में इसे हमेशा गमले पर ही लगाएं। 

घी का दीपक जलाएं 

अगर घर में तुलसी का पौधा है तो रविवार का दिन छोड़कर कर रोजाना तुलसी मां को जल अर्पित करें। साथ ही सुबह-शाम घी का दीपक तुलसी पौधे के पास जलाकर प्रार्थना करें। इससे देवी की कृपा होने से घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है। 

PunjabKesari

इन चीजों को खाने से रखें परहेज 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी पौधे के पास मांस-मदिर का सेवन करने से बचना चाहिए। साथ ही जिन लोगों ने तुलसी की माला धारण की होती है। उन्हें भी इन चीजों का सेवन करने की गलती नहीं करनी चाहिए। तुलसी का पौधा भगवान विष्णु को अतिप्रिय माना जाता है। ऐसे में तामसिक चीजों को खाने से श्रीहरि की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। 

इन बातों का रखें ध्यान 

- एकादशी, रविवार, सूर्यास्त, सूर्य व चंद्रग्रहण पर तुलसी को तोड़ने की गलती ना करें। 
- पत्ते को तोड़कर बेकार में ना फेंके। इसलिए जरूरत होने पर ही इसे तोड़े। 
- घर पर लगे पौधा को सूखने ना दें। अगर कही यह खराब हो जाएं तो इसे बहते जल में बहा दें। साथ ही उसकी जगह पर नया पौधा लगा लें। 
- तुलसी के पत्ते 14 दिनों तक खराब नहीं होते हैं। ऐसे में आप एक बार इसे तोड़कर इकट्ठे रख सकते हैं। 
- पौधे के आगे गीले व गंदे कपड़े, बेकार का सामान और जूते- चप्पल भूल से भी ना रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static