गर्भपात के बाद शरीर में आई कमजोरी को दूर कर देंगे ये घरेलू नुस्खे!

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2024 - 09:29 AM (IST)

नारी डेस्क: अबॉर्शन यानि की गर्भपात में महिला के गर्भ में विकसित भ्रूण का खराब हो होना। ऐसी स्थिति वाकई में काफी पीड़ादायक होती है। इसमें एक महिला को अपना बेहद ध्यान रखने की जरूरत होती है। अबॉर्शन की वजह से ब्‍लीडिंग और चक्‍कर आते हैं जिससे शरीर में कमजोरी आ जाती है। ऐसी स्थिति में महिलाओं के लिए अपनी सेहत का ध्‍यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है। ऐसे में हम आपको आज कुछ खास चीजें बताएंगे जिनका आपको खास ध्यान रखना चाहिए -

अबॉर्शन में बरतें ये सावधानियां

पर्याप्त आराम करें

गर्भपात के बाद महिलाएं मानसिक रूप से काफी कमजोरी महसूस करती है। जल्दी रिकवरी के लिए शरीर को पर्याप्त आराम देना बहुत जरुरी है।

PunjabKesari

समय पर दवाइयों का सेवन

इस स्थिति में डॉक्टर जो दवाइयां देते है उन्हें समय पर लें। क्योंकि अगर आप दवाइयों का सेवन नहीं करेगी तो आपको किसी तरह का इंफेक्शन हो सकता है।

पर्याप्त पानी जरूर पिएं

ध्यान रहे गर्भपात के बाद शरीर से पसीना बहुत निकलता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी जरूर पीएं।

संभोग करने से बचे

इस दौरान शारीरिक संबंध बनाने से परहेज करें। क्योंकि आपकी योनि में संक्रमण हो सकता है। इसलिए 1-2 सप्ताह तक इससे बचने में ही समझदारी है।

PunjabKesari

ज्यादा भार न उठाएं

इस स्थिति में डॉक्टर एक्सरसाइज और ज्यादा भार उठाने वाली चीज से बचने की सलाह देते है।

समय पर चेकअप करवाएं

गर्भपात के बाद डॉक्टर से समय-समय पर अपना चेकअप करवाते रहे। 

स्वस्थ आहार लें

स्वस्थ, संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना चाहिए। फल और सब्जियों का सेवन अधिक करें।

PunjabKesari

मानसिक रूप से स्वस्थ रहे

गर्भपात के बाद मानसिक रूप से स्वस्थ रहना है बहुत जरूरी है। इसलिए परिवार के बीच समय बिताएं। मेडिटेशन का सहारा लेकर अपने मन को शांत रखे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manpreet Kaur

Related News

static