लॉकडाउन में यूं समय बिता रहें निक्यंका, आप भी लीजिए आइडियाज

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2020 - 10:28 AM (IST)

लॉकडाउन के कारण पूरी दुनिया घर पर बंद रहने को मजबूर हो गई है। हर कोई अपना काम छोड़ इस वायरस से सुरक्षित रहने के लिए घर पर रहना ही सही समझ रहें हैं। ऐसे में कई बॉलीवुड सितारे अपने क्वारंटिन टाइम बिता रहें हैं। वैसे भी आज की भागदौड़ भरी लाइफ के चलते कपल्स अपने लिए टाइम नहीं निकाल पा रहें थे। ऐसे में अपना रिश्ता और भी मजबूत करने के लिए उनके पास यह बेस्ट मौका है।

PunjabKesari

अगर आप भी बिजी लाइफ स्टाइल के चलते अपने पार्टनर को समय नहीं दे पा रहे थे। ऐसे में यह लॉकडाउन के कारण घर में कैद होने पर पार्टनर के साथ समय बिताने का यह स्पेशल मौका है। आप इस वक्त एक-दूसरे के बारे में अच्छे से बात करें। कोई गलतफहमी हो तो उसे सुलझाएं। इसके साथ ही रिलेशनशिप के मामले में प्रियंका और निकल से सीख लें सकते हैं।

बीते कुछ दिनों पहले प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी। उस फोटो में वह अपने हसबैंड निकल के साथ अपने इस समय का भरपूर मजा लेती दिखाई दी। बात अगर तस्वीर की करें तो प्रियंका पति संग खुले आसमान में उनकी गोद में लेटी हुई थी। उनके पास ही उनका पालतू कुत्ता भी दिखाई दिया। दोनों ही तस्वीर में अपने इस क्वालिटी टाइम को एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।

निक्यंका अक्सर ही लोगों को कप्लस गोल्स देते दिखाई पड़ते हैं। दोनों ही एक-दूसरे की फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करते हैं। इसके साथ दोनों एक-दूसरे के काम को भी पूरी अहमियत देते हैं।

बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने अपने क्वारंटिन होने के बारे में सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बताया था। इसके साथ ही वह अपने सेल्फ आइसोलेशन के दिनों को कैसे बिता रही है। अपने अनुभवों को भी शेयर किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static