रेखा से लता मंगेशकर तक, बिना शादी के सिंदूर लगाती हैं ये Actress
punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 01:44 PM (IST)
नारी डेस्क : फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में फैशन और परंपराओं को लेकर सितारों की अपनी अलग सोच देखने को मिलती है। क्या आप जानते हैं कि इंडस्ट्री में ऐसी कई हस्तियां हैं, जिन्होंने बिना शादी के भी मांग में सिंदूर लगाया या फिर कुंवारी होते हुए बिछिया और मंगलसूत्र पहना? इन सितारों को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रही हैं। आइए जानते हैं उन मशहूर नामों के बारे में।
रेखा
रेखा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और पारंपरिक अंदाज़ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। खासतौर पर उनके सिंदूर ने हमेशा लोगों का ध्यान खींचा है। जब वह पहली बार ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहनकर पहुंची थीं, तो हर कोई हैरान रह गया था। एक इंटरव्यू में रेखा ने सफाई देते हुए कहा था कि वह शूटिंग से सीधे पार्टी में पहुंची थीं और सिंदूर हटाना भूल गई थीं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि सिंदूर उन पर अच्छा लगता है और वह इसे लगाना पसंद करती हैं।

लता मंगेशकर
दिवंगत सुरों की कोकिला लता मंगेशकर भी बिना शादी के सिंदूर लगाया करती थीं। मशहूर कलाकार तबस्सुम ने एक बातचीत में बताया था कि लता जी के लिए संगीत ही उनका जीवन था। उन्होंने संगीत को ही अपना सर्वस्व मानते हुए उसी के नाम का सिंदूर अपनी मांग में लगाया।
यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर
आम्रपाली दुबे
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी कई बार सिंदूर और मंगलसूत्र पहने नजर आ चुकी हैं। हालांकि, अधिकतर मौकों पर यह उनके शूटिंग या किसी किरदार का हिस्सा रहा है, लेकिन उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

तनिषा मुखर्जी
काजोल की बहन और एक्ट्रेस तनिषा मुखर्जी अभी तक कुंवारी हैं। एक बार उन्होंने अपने पैरों में बिछिया पहने हुए तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी, जिसके बाद उनकी शादी को लेकर अटकलें लगने लगी थीं। बाद में तनिषा ने साफ किया कि उन्हें बिछिया पसंद है और उन्होंने इसे फैशन के तौर पर पहना था।
यें भी पढ़ें : सिर्फ 1-2 दिन में ही Periods हो जाते खत्म तो Expert ने बताया इसे सबसे खराब
पवित्रा पुनिया
टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया भी बिना शादी के सिंदूर लगाए नजर आ चुकी हैं। इस पर उन्होंने खुद प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि जब वह व्रत रखती हैं या भक्ति में लीन होती हैं, तब सिंदूर लगाती हैं। उनके मुताबिक, यह आस्था और विश्वास से जुड़ा हुआ है।

फेमस कोरियोग्राफर गीता
रियलिटी शोज़ के जरिए लोकप्रिय हुईं कोरियोग्राफर गीता कपूर (Geeta Maa) भी अब तक अविवाहित हैं। इसके बावजूद वह कई बार मांग में सिंदूर लगाए नजर आ चुकी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि शिव भक्ति से जुड़ने के बाद वह हर सोमवार पूजा के बाद सिंदूर लगाती हैं।

