IIFA के स्टेज पर थिरकने के लिए रेखा तैयार, 150 डांसर्स संग 22 मिनट तक करेंगी डांस

punjabkesari.in Thursday, Sep 26, 2024 - 05:15 PM (IST)

नारी डेस्क: संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में सितारों की महफिल सजने वाली है। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के बड़े अवॉर्ड्स में से एक अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA) अवॉर्ड्स 27 सितंबर से 29 सितंबर तक अरब शहर में होगा। सिनेमा की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा भी इसमें परफॉर्म करने जा रही हैं, जिसका फैंस को बेसर्बी से इंतजार है।  रेखा स्टेज पर 22 मिनट तक 150 डांसर्स के साथ परफॉर्म करेंगी। इस दौरान वह मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए कॉस्ट्यूम को पहनेंगी। 

PunjabKesari
तीन दिवसीय समारोह की शुरुआत IIFA उत्सवम से होगी, जो एक कार्यक्रम है दक्षिणी फिल्म उद्योगों- तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ को समर्पित। इस कार्यक्रम में मेगास्टार चिरंजीवी को सम्मानित किया जाएगा। दूसरे दिन, शाहरुख खान, विक्की कौशल और करण जौहर जैसे सितारे आईफा अवॉर्ड्स नाइट में अपनी मेजबानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए मंच पर आएंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


इस खास इवेंट के लिए शाहरुख और रेखा समेत कई सितारे अबू धाबी पहुंच गए हैं। आईफा की मेजबानी करने के लिए उत्साहित, शाहरुख ने पहले कहा था- "आईफा भारतीय सिनेमा का उत्सव है जो दुनिया भर में गूंजता है और वर्षों से इसकी यात्रा का हिस्सा बनना अद्भुत रहा है। मैं आईफा की ऊर्जा, जुनून और भव्यता को एक बार फिर जीवंत करने के लिए उत्सुक हूं।"

PunjabKesari
वहीं रेखा की बात करें तो उन्होंने आखिरी बार 2018 में IIFA में परफॉर्म किया था। 'प्यार किया तो डरना क्या' से लेकर 'सलाम-ए-इश्क मेरी जान' तक उन्होंने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था। उस दौरान मंच पर उनके साथ रणबीर कपूर, रितेश देशमुख, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन और करण जौहर जैसे सितारे भी शामिल हुए। अपने आगामी कार्यक्रम के बारे में रेखा ने कहा-"आईफा मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है, जो न केवल भारतीय सिनेमा के उत्सव का प्रतिनिधित्व करता है, बल्कि वैश्विक मंच पर कला, संस्कृति और प्रेम का एक जीवंत मिश्रण है। यह घर जैसा लगता है"। उनके अलावा शाहिद कपूर, कृति सनोन, अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर और विक्की भी अपने प्रदर्शन से इस भव्य रात में चार चांद लगाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static