शिमला बना राजस्थान! यहां ठंड भी तोड़ रही रिकॉर्ड, बर्फ की तरह जमी ओस की बूंदे

punjabkesari.in Friday, Jan 14, 2022 - 01:29 PM (IST)

पूरे उत्तर भारत में ठंड का कुछ अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। इन दिनों ठंड जमकर अपना कहर बरपा रही है। अकेले राजस्थान की बात करें तो वहां कुछ जिले जम गए हैं। एक बार तो देखकर ऐसा लगता है कि ये राजस्थान नहीं बल्कि शमिला है। राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में कड़ाके की ठंड के बीच रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है। 

PunjabKesari

चित्तौड़गढ़ में वीरवार रात सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात राज्य के करौली में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 3.0 डिग्री, अंता में 3.4 डिग्री, सीकर में 4.0 डिग्री, डबोक में 4.4 डिग्री, सवाई माधोपुर में 4.7 डिग्री, सिरोही, धौलपुर और बूंदी में 4.8, वनस्थली और एरणपुरा रोड में 5.0 डिग्री तथा संगरिया में 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

PunjabKesari

वहीं राजधानी जयपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश स्थानों पर रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। हाल ही में राजस्थान के फतेहपुर में तापमान माइनस 4-5 तक पहुंच गया था। बड़ी बात यह है कि यहां सर्दी की तरह गर्मी भी   इतनी ही तेज पड़ती है, ऐसे में लोगों को दोनों मौसम के लिए  तैयार रहना होता है। 

PunjabKesari
प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में भी सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। फिलहाल प्रदेश में दिन और रात का तापमान औसत से करीब 2 डिग्री तक कम दर्ज किया जा रहा है और अगले तीन दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।  यहां की रेतीली जमीन से लेकर पेड़ों तक ओस की बूंदे बर्फ की तरह जम गई हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static