Christmas Special: त्योहार का बढ़ जाएगा मजा, ट्राई करें ये 2 टेस्टी Recipes

punjabkesari.in Saturday, Dec 24, 2022 - 12:40 PM (IST)

कल पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा। यह त्योहार खासकर ईसाई समुदाय के द्वारा मनाया जाता है। परंतु कुछ दूसरे समुदाय के लोग भी क्रिसमस पर अपना घर सजाकर और स्वादिष्ट पकवानों के साथ त्योहार का आनंद लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस  बार क्रिसमस पर टेस्टी रेसिपी बनाने की सोच रहे हैं तो इन दो रेसिपीज को ट्राई कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में...

रोस्टेड टर्की मीट 

ब्राइन्ड टर्की मीट के लिए सामग्री 

गैलन वॉटर - 1 
एप्पल साइडर - 1 कप 
कॉशर सॉल्ट - 2 कप
शूगर - 2 कप
फ्रेश टर्की मीट - 15 पाउंड 

मैरीनेड के लिए सामग्री 

गार्लिक लौंग (रोस्ट किए हुए) - 
गार्लिक लौंग (कच्चे) - 
कैनोला तेल - 3/4 कप 
फ्रेश ऑरेंज जूस - 3/4 कप 
कॉशर सॉल्ट - 1/4 कप 
लाइम जूस फ्रेश - 3 टेबलस्पून 
ड्राइड ऑरेगेनो - 3 टेबलस्पून 
चिपोत्तीस - 3 
क्यूमीन - 1 टेबलस्पून 
अन्नाटो बेस्ट - 2 टेबलस्पून
मसाले - 1 चम्मच 

PunjabKesari

टर्की मीट के लिए सामग्री 

चिकन टर्की - 9 कप
केनोला ऑयल - 2 टेबलस्पून 
शैलोट्स - 3 
गाजर - 2 
अजवाइन - 1 चम्मच 
प्याज - 1 
भुना हुआ लहसुन लौंग - 1 कप 
काली मिर्च के दाने -  8
मक्खन - 2 टेबलस्पून
आटा - 2 टेबलस्पून
नमक - स्वादअनुसार
ताजी पीसी हुई काली मिर्च - 1 चम्मच - 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में पानी, एप्पल साइडर, कॉशर साल्ट, चीनी, नमक मिलाएं। 
2. ब्राइन टर्की मीट को पैकेट से निकालकर 24 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। 
3. तय समय के बाद ड्राई टर्की मीट को एक बड़ी बेकिंग शीट पर रख दें। 
4. मिक्सर में रॉस्टेड लहसुन, भुना हुआ लहसुन-लौंग, वेजिटेबल ऑयल, ऑरेंज जूस, साइडर विनेगर, कॉशर सॉल्ट, लाइम जूस, ऑरगेनो चिपटोल्स, अन्नाटो पेस्ट, जीरा और मसाले डालकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। 
5.टर्की मीट को बाहर निकालें और तैयार किए गए पेस्ट से मैरीनेट कर लें । 
6. ओवन को 325 डिग्री प्रीहीट पर गर्म करें। 
7. एक पैन में 1/2 कप पानी मिलाएं। उसके ऊपर टर्की मीट को फॉइल के साथ लपेट कर 2 घंटे के लिए रख दें। 
8. तय समय के बाद फॉइल निकालें और दोबारा 1/2 कप पानी पैन में मिलाएं और 2 घंटे के लिए ओवन में हीट कर लें। 
9. एक बर्तन में कैनोला ऑयल डालकर गर्म करें। इसमें गिबलेट्स मिलाएं और ब्राउन होने तक पकाएं। 
10. ब्राउन होने के बाद इन्हें प्लेट में निकाल लें और फिर इसमें शैलोट्स , गाजर, अजमोदा और प्याज डालकर पका लें। 
11. फिर मिश्रण को रोस्ट होने तक पकाएं । इतने में गार्लिक ब्राइन को रोस्ट करें और ब्राइन टर्की मीट को 24 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। 
12. एक पैन में ऑरेंज जूस डालें और उसमें आटा और सॉस डालकर तेज आंच पर गर्म करें। मिश्रण को गोल्डन ब्राउन होने तक 2 मिनट के लिए पकाएं। 
13. इसके बाद  मिश्रण को बॉइल होने तक पकाएं जबतक ग्रेवी अच्छे न पक जाए। 
14. फिर रोस्टिंग पैन को हाई फ्लेम पर पकाएं और फिर इस मिश्रण को अच्छे से पका लें। 
15. पैन में ग्रेवी को डालें और उसमें मिर्च और थोड़ा नमक मिलाकर गर्म करें। 
16. टर्की मीट को पीसेस में काटकर ग्रेवी के साथ सर्व करें। 

एगलेस गिंगर ब्रेड हाउस 

आप क्रिसमस पर एगलेस गिंगर ब्रेड हाउस भी क्रिसमस के लिए बना सकते हैं। 

सामग्री 

पानी - 1/4 कप 
गुड़ - 1/4 कप 
ब्राउन शुगर - 1/4 कप 
वनीला एसेंस - 1 टेबलस्पून
मक्खन - 2 टेबलस्पून
आटा - 2 कप 
बेकिंग पाउडर - 2 टेबलस्पून 
गिंगरब्रेड मसाला - 1/2 टेबलस्पून 
बेकिंग पाउडर - 1/4 टेबलस्पून
बेकिंग सोडा - 1/4 टेबस्पून
कंडेस्ड मिल्क - 1 टेबलस्पून 

स्पाइस पाउडर के लिए सामग्री 

दालचीनी पाउडर - 15 ग्राम
लौंग - 5 ग्राम
स्टार अनाइज - 5 ग्राम
फैनल सीड्स - 3 ग्राम
अदरक पाउडर - 15 ग्राम
मेस - 1
सूखी मिर्च - 2 
धनिया के बीज - 5 ग्राम
नमक - स्वादअनुसार 

आइसिंग के लिए सामग्री 

पानी - 1/4 कप 
आइसिंग शुगर - 1 कप
लेमन जूस - 1 और 1/2 टेबलस्पून 

PunjabKesari

केरेमल सीरप की सामग्री 

कॉस्ट शुगर  - 1 कप
पानी - 1 टेबलस्पून 

गर्निश करने के लिए सामग्री 

व्हाइट चॉकलेट - 1/2 कप 
ग्रीन पाउडर कलर - 1/2 कप 
व्हाइट चॉकलेट - 1/2 कप 
रेड पाउडर कलर - 1/2 टेबलस्पून 
कलरफुल चॉकलेट केंडीज - 3
कलरफुल स्प्रींकलर्स - 3
आइसिंग शुगर 3

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले एक पैन में गुड़ को डालकर गर्म करें और इसमें ब्राउन शुगर मिलाएं। 
2. चीनी को अच्छे से मिश्रण में मिक्स होने दें। फिर मक्खन को बर्तन में डालकर अच्छे से क्रीमी होने तक पकाएं। 
3. इस मिश्रण में गिंगरब्रेड स्पाइस डालें और स्वाद बढ़ाने के मिश्रण में डालें। 
4. फिर इसमें आटा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा मिलाएं और एक स्टिकी डो तैयार करें। 
5. अब इसमें कंडेस्ड मिल्क और वनीला एसेंस डालकर डो को अच्छे से मिक्स कर लें। 
6. अपने हाथों पर आटा लगाएं और एक सॉफ्ट डो तैयार कर लें। डो को प्लास्टिक में लपेटकर 30 मिनट के लिए ठंडी जगह पर रख दें। 
7.आटे पर डो डालें और उसे थोड़ा मोटा कर लें। 
8. थोड़ा सा आटा सरफेस पर लगाएं और उस पर मॉल्डस को रखें। 
9. एक शॉर्प चाकू से डो के मोल्डस को काटें । 
10. दो मॉल्डस पैटर्न में गिंगर को डालें। गिंगर हाउस के दो रैक्टेंगल 3/5 आगे पीछे से बना लें। फिर 2 रेक्टेंगल्स को 4/6 इंच तक तैयार कर लें। 
11. बेकिंग ट्रे पर मक्खन पेपर लगाएं और ओवन पर 170 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहिट कर लें। 
12. कुकिज को 160 डिग्री सेल्सियस पर 10-15 मिनट के लिए प्रीहिट कर लें। 
13. कुकीज शीट को निकालें और कुकीज को ट्रेक पर अच्छे से सेट कर दें। 
14. गूंद के साथ रुफ के दो पीसों को रुफलाइन पर लगाएं। ऐसे ही रुफ की एंट्री पर आईस लगाएं और एंटी के लिए घर के सामने गिंगरब्रेड हाउस रखें। 
15. रुफ पर आइसिंग शुगर लगाएं। आइसिंग के लिए एक बाउल में पानी, आइसिंग शुगर, लेमन जूस डालें और अच्छे से मिक्स कर दें। 
16. आइसिंग को स्मूथ होने तक मिश्रण को अच्छे से पका लें। 
17. एक सॉस पेन में शुगर डालें और उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर मीडियम आंच पर पकाएं। 
18. मिश्रण में स्टिर होने तक पकाएं। जैसे इसमें सुनहरा रंग होना शुरु हो जाए तो उसमें फ्लेम बंद कर दें।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static