दहीं सैंडविच की इस रेसिपी का हर कोई हो जाएगा दीवाना, बेहद आसान है बनाना

punjabkesari.in Friday, Apr 26, 2024 - 12:38 PM (IST)

आप सभी ने अभी तक बहुत से सैंडविच खाएं होंगे लेकिन हम आपके लिए आज एक ऐसे सैंडविच की रेसिपी के बारे में बताएंगे जिसे खाने के बाद आप हमेशा सिर्फ इसे ही बनाना पसंद करेंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं दही सैंडविच की जिसे बनाना भी बेहद आसान है। सुबह नाश्ते में खाने के लिए ये एक परफेक्ट रेसिपी है। इसी के साथ चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि के बारे में -

सामग्री :

8-10 ब्रेड की स्लाइस
1 कप हंग कर्ड
1 कसी हुई या बारीक कटी शिमला मिर्च
1 कप कसी हुई गाजर
1 बारीक कटा टमाटर
1 बारीक कटा प्याज
1 बारीक कटी हरी मिर्च
आधा कप बारीक कटा हरा धनिया
आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
स्वादानुसार चाट मसाला
नमक स्वादानुसार
2 बड़े चम्मच देसी घी या बटर

PunjabKesari

विधि:  

- सबसे पहले गाजर को ग्रेट करें। इसके बाद शिमला मिर्च, प्याज और टमाटर को बारीक टुकड़ों में काटें।
- अब हंग कर्ड में सब्जियों को मिलाएं। इसके बाद स्वादानुसार नमक मिलाएं।
- इसमें काली मिर्च पाउडर और चाट मसाला मिलाएं। इसमें बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिक्स कर दें।
- अब इस मिश्रण को ब्रेड स्लाइस पर लगाएं। अब तवा गरम करें और उस पर देसी घी या बटर डालें।
- दो ब्रेड स्लाइस के बीच बैटर रखकर सैंडविच को अच्छे से दोनों तरफ से सेक लें।
- चाहें तो सैंडविच मेकर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सैंडविच को ग्रिल भी कर सकते हैं।
- हंग कर्ड तैयार करने के लिए एक कपड़े में दही डालकर रातभर के लिए टांग दें। इसमें पसंद की सब्जियां डाल सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static