Ratan Tata  के निधन से बुरी तरह टूटी पूर्व प्रेमिका, पुरानी यादें शेयर कर बोली- ये गम सहना बहुत मुश्किल है

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2024 - 08:52 AM (IST)

नारी डेस्क: देश के प्रमुख उद्योग समूह टाटा संस के मानद अध्यक्ष रतन टाटा का जाना देश के लिए बेहद बड़ा नुकसान है। वह सिर्फ उद्योगपति थे, बल्कि वे एक समाज सेवक और परोपकारी के तौर पर भी प्रसिद्ध थे। बिजनेस की नामी हस्तियों से लेकर राजनी‍ति और बॉलीवुड से जुड़े लोगों ने रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख जताया है। इसी बीच उनकी पूर्व प्रेमिका भी उनके गम में डूबी नजर आई।

यह भी पढ़ें : राजकीय सम्मान से होगी रतन टाटा की विदाई

PunjabKesari
दरअसल  जिंदगी में सब कुछ होने के बाद रतन टाटा प्यार के मामले मेंअनलकी रहे। उन्हें प्यार तो कई बार हुआ लेकिन कभी दूल्हा नहीं बन पाए। अब उनकी पूर्व प्रेमिका यानी कि सिमी ग्रेवाल अपने पुराने प्यार को खोने का गम मना रही हैं। सिमी ग्रेवाल  ने खुद रतन टाटा के साथ अपने प्रेम संबंधों और डेटिंग खुलासा किया था। टाटा के निधन की खबर सामने आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर बेहद भावुक पोस्ट लिखा है। 

PunjabKesari
सिमी ग्रेवाल नेX अकाउंट पर अपने शो Rendezvous with Simi Garewal से रतन टाटा के साथ वाली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- , 'वो कहते हैं कि तुम चले गए। तुम्हारा नुकसान सहन करना बहुत मुश्किल है.. बहुत ही मुश्किल। अलविदा मेरे दोस्त।' सिमी ग्रेवाल ने कई साल पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका और रतन का रिश्ता काफी सालों तक था। उन्होंने कहा था कि ' रतन टाटा और मेरा लंबा रिश्ता रहा है। वह परफेक्ट हैं, और सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल है। वह एक परफेक्ट जेंटलमैन हैं। पैसा कभी भी उनके लिए अहम नहीं रहा। वह यहां इंडिया में इतना रिलैक्स होकर नहीं रह पाते, जितना बाहर रहते हैं।'

PunjabKesari
बता दें कि एक बार रतन टाटा भी सिमी के टॉक शो में आए थे और उन्होंने भी अपनी शादी को लेकर कई खुलासे किए थे। बताया जाता है कि  रतन और सिमी के बीच एक प्रतिबद्ध रिश्ता था, लेकिन दुख की बात है कि यह शादी के बिना ही खत्म हो गया। उन्होंने शादी करने की योजना बनाई लेकिन किस्मत को यह मंजूर नहीं था। रतन टाटा से अलग होने के बाद सिमी ने दिल्ली में जन्मे चुन्नामल वंश के कुलीन रवि मोहन से शादी कर ली। वहीं रतन टाटा ने कभी शादी नहीं की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static