महाशिवरात्रि पर बन रहा शनि-चंद्रमा विषयोग, कुछ राशियां रहें सावधान

punjabkesari.in Friday, Feb 21, 2020 - 01:19 PM (IST)

साल 2020 का महाशिवरात्रि पर्व बेहद खास माना जा रहा है। मगर कुछ खास राशियां है जिन पर 117 साल बाद ग्रहों का दुर्लभ योग बना रहा है। हालांकि इसमें कुछ ज्यादा घबराने वाली बात नहीं है, आप कुछ बहुत ही आसान से उपाय अपनाकर इस दुर्लभ योग के बुरे प्रभावों से बच सकते हैं। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर बन रहे इस विषयोग का सभी राशियों पर कैसा असर होगा।

PunjabKesari,nari

मेष

शुक्र-शनि का ऐसा दुर्लभ संयोग मेष राशि वालों की सेहत पर कुछ बुरा असर डाल सकता है। जिस वजह से आपको धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या से बचने के लिए किसी भी व्यक्ति को जरुरत से ज्यादा पैसा उधार न दें। इन परेशानियों का एक लाभ जरुर होगा, कि आपके पारिवारिक संबंधों में आई खट्टास दूर होगी। आपकी इस थोड़ी बहुत परेशानी में आपका परिवार आपके साथ खड़ा होगा। सेहत संबंधित परेशानी से बचने के लिए बाहर का कुछ भी गलत या हैवी पदार्थ न खाएं।

वृष

वृष राशि वालों के लिए यह विषयोग सफलदायक सिद्ध होगा। आपके लिए संपत्ति और नए कारोबार से जुड़े संयोग बनेंगे। हो सकता है आपको अचानक से कोई प्रार्पटी से जुड़ा लाभ प्राप्त हो।

मिथुन

मिथुन राशि वालों को भी कुछ सावधान रहने की जरुरत है। आने वाले कुछ दिनों में आपके काम का स्ट्रेस कुछ बढ़ सकता है। किसी भी स्ट्रेस के चलते या फिर समस्या के चलते नौकरी बदलने या छोड़ने की गलती न करें। सिचुएशन का समझदारी के साथ सामना करें।

Image result for stress,nari

कर्क

कर्क राशि वालों के लिए भी यह महाशिवरात्रि शुभ साबित होगी, महादेव अपने भक्तों पर हमेशा कृपा बनाए रखेंगे। आपके रुके हुए सभी काम बनेंगे। हां जीवन साथी के साथ कुछ मन-मुटाव हो सकते हैं, इस बात को लेकर थोड़ा सावधान जरुर रहें।

सिंह

सिंह राशि के लोगों को कोई गुड न्यूज मिलने की आशंका है। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपके लिए तरक्की के राह खुल सकते हैं। सेहत को लेकर कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, मगर आपको ज्यादा घबराने की जरुरत नहीं। समय के साथ यह ठीक हो जाएंगे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static