किसके लिए होंगी खुशियां और किसे रहना होगा सावधान! जानें आज का राशिफल

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 06:22 PM (IST)

नारी डेस्क : हर दिन हर किसी के लिए खास होता है, लेकिन कई बार हमें दिन भर में मुश्किलों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जानना जरूरी हो जाता है कि आने वाला दिन हमारे लिए किस तरह का रहेगा। आज का दिन, 3 फरवरी 2026, सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को सफलता मिलेगी और किसे सावधानी बरतनी होगी, आइए जानते हैं विस्तार से। 

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और सभी काम समय पर पूरे होंगे।
व्यापारी वर्ग को भी नए अवसर मिल सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना है और परिवार के साथ समय आनंदमय रहेगा।
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

PunjabKesari

वृषभ राशि (Taurus)

स्वास्थ्य पर ध्यान दें और व्यर्थ के विवादों से बचें। नया काम शुरू करने से पहले साथी या परिवार की सलाह लें। 
पारिवारिक मतभेदों को शांतिपूर्वक सुलझाएं।
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

मिथुन राशि (Gemini)

लंबी यात्रा की संभावना है, वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यापार में नुकसान के चांस हैं।
 इसलिए निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक संबंधों में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।

यें भी पढ़ें : महाशिवरात्रि के दिन कुंवारी कन्याएं ऐसे करें महादेव की पूजा, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग हैं। 
व्यापार में नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है और परिवार के साथ तालमेल बढ़ेगा।
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: क्रीम
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

सिंह राशि (Leo)

खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी की तलाश करने वालों को सफलता मिलेगी। 
परिवार में मांगलिक कार्य और व्यापार में लाभ होने के योग हैं।
भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

कन्या राशि (Virgo)

स्वास्थ्य में कुछ समस्या हो सकती है। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। 
व्यापार में जोखिम न लें। परिवार में विवाद हो सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें।
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा
उपाय: हरी मूंग का दान करें।

PunjabKesari

तुला राशि (Libra)

यात्रा पर जाने की संभावना है, वाहन चलाते समय सतर्क रहें। 
व्यापार में नुकसान हो सकता है। परिवार से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
उपाय: माता दुर्गा की पूजा करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

दिन शुभ रहेगा। मेहनत का परिणाम मिलेगा। व्यापार में लाभ और नए जिम्मे मिल सकते हैं।
 किसी खास व्यक्ति से मुलाकात से भविष्य में फायदा होगा।
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: मरून
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

यें भी पढ़ें : क्या इंटरकोर्स के तुरंत बाद युरिन पास करने से Pregnancy के चांस कम हो जाते हैं?

धनु राशि (Sagittarius)

नए वाहन, घर या संपत्ति खरीदने का समय अनुकूल है। 
नया कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: पीला
उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें।

मकर राशि (Capricorn)

स्वास्थ्य संबंधी सावधानी रखें। आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है।
व्यापार में जोखिम न लें और धन उधार देने से बचें।
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: नीला
उपाय: शनिदेव को तिल का तेल चढ़ाएं।

कुंभ राशि (Aquarius)

मानसिक रूप से परेशान महसूस हो सकता है। व्यापार या पारिवारिक मामलों में गिरावट आ सकती है। 
बड़े निवेश से बचें।
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: आसमानी
उपाय: गरीबों को कंबल दान करें।

PunjabKesari

मीन राशि (Pisces)

दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ और नई साझेदारी की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 
परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
उपाय: विष्णु भगवान के मंत्र का जाप करें।

3 फरवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है। सही उपाय अपनाकर, आप नकारात्मक प्रभावों से बच सकते हैं और अपने दिन को शुभ बना सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static