इस मशहूर रैपर की उनके ही घर पर गोली मारकर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

punjabkesari.in Sunday, Aug 10, 2025 - 12:40 PM (IST)

 नारी डेस्क: मशहूर रैपर टी-हुड  टेविन की 33 साल की उम्र में जॉर्जिया में उनके ही घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना सुनकर उनके फैन्स और करीबियों में गहरा शोक फैल गया है। पुलिस इस हत्या की वजह पता लगाने और दोषी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

टी-हुड के परिवार ने बताया कि घटना के वक्त घर में कोई पार्टी नहीं चल रही थी और वह अपने घर पर ही मौजूद थे। गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर मामले की गुत्थी सुलझाने में लगी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tevin Hood (@hatershatethood2)

टी-हुड ने हाल ही में अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर एक पोस्ट भी किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्होंने कई दोस्तों को खो दिया है और खुद मेंटल तनाव से गुजर रहे हैं। उन्होंने अपने फैंस को भी यह बताया था कि वे डरे हुए हैं।

टी-हुड के कुछ लोकप्रिय गाने हैं  “रेडी टू गो”, “बिग बूटी”, “गर्ल्स इन पार्टी”, “यलो जेन”, “रेड कुश”, “6 शेड ऑफ जेड”, “नो प्रॉबलम” और “व्हिस्पर”। सोशल मीडिया पर उनके लगभग 20,300 फॉलोअर्स थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tevin Hood (@hatershatethood2)

मेन्टल हेल्थ पर किया था पोस्ट

रैपर ने बताया था कि उन्होंने अपने कई दोस्तों को खो दिया है और वो खुद भी डरे हुए हैं। इतना ही नहीं टी-हुड ने ये भी कहा था कि वो मेंटली परेशान हैं। वहीं, अब उनके निधन की खबर सामने आई है। आपको बता दें, टी-हुड को लोग ‘रेडी टू गो’ और ‘बिग बूटी’ जैसे गानों के लिए जानते हैं। ‘गर्ल्स इन पार्टी’, ‘यलो जेन’, ‘रेड कुश’, ‘6 शेड ऑफ जेड’, ‘नो प्रॉबलम’ और ‘व्हिस्पर’ जैसे गानों से उन्होंने पहचान बनाई थी। इंस्टाग्राम पर उनके 20.3K फॉलोअर्स थे।

यह दुखद घटना रैपर के परिवार और फैंस के लिए बहुत बड़ा झटका है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है ताकि जल्द ही अपराधी को सजा मिल सके।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static