‘Don 3’ विवाद के बीच रणवीर सिंह पहुंचे चामुंडेश्वरी मंदिर, देवी के चरणों में टेका माथा
punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2026 - 03:33 PM (IST)
नारी डेस्क : रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘डॉन 3’ से जुड़े विवाद और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा लगाए गए बैन को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक्टर रणवीर सिंह मैसूर स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने देवी चामुंडेश्वरी के चरणों में माथा टेका और पूजा-अर्चना की।
विवाद के बीच मंदिर पहुंचे रणवीर सिंह
सूत्रों के अनुसार, रणवीर सिंह को सुबह एयरपोर्ट पर देखा गया था, लेकिन उनकी यह यात्रा गोपनीय रखी गई थी। मंदिर पहुंचने के बाद उन्होंने मास्क पहनकर गर्भगृह में प्रवेश किया और विधि-विधान से पूजा की। बताया जा रहा है कि यह यात्रा कर्नाटक हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद की गई।

क्या है पूरा मामला?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब नवंबर 2025 में गोवा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ के एक दैव दृश्य की नकल करते हुए रणवीर सिंह का वीडियो वायरल हुआ। इस दौरान उन्होंने उस दृश्य को लेकर टिप्पणी की, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद कन्नड़ संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई।
यें भी पढ़ें : गर्मियों में छिपकलियों से छुटकारा पाने के आसान देसी उपाय
माफी और सफाई
विवाद बढ़ने पर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ ऋषभ शेट्टी के रोल की प्रशंसा करना था, न कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे हर संस्कृति और परंपरा का सम्मान करते हैं और अगर किसी को ठेस पहुंची हो तो वे दिल से माफी मांगते हैं।

ऋषभ शेट्टी की आपके विचार रखे
ऋषभ शेट्टी ने पहले ही इस तरह के दृश्यों की नकल को लेकर असहजता जताई थी। उन्होंने कहा था कि दैव से जुड़े दृश्य बहुत संवेदनशील होते हैं और उनका मजाक नहीं उड़ाया जाना चाहिए। मामला बढ़ने के बाद यह विवाद कोर्ट तक पहुंचा, जिसके बाद रणवीर सिंह को बिना शर्त माफी मांगने और मंदिर में पूजा करने के निर्देश दिए गए। अभिनेता ने 26 मई 2026 को मंदिर पहुंचकर इन निर्देशों का पालन किया।

