रणवीर सिंह ने की पत्नी दीपिका के कुकिंग स्किल्स की तारीफ, एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब
punjabkesari.in Wednesday, Mar 16, 2022 - 03:48 PM (IST)

बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आए दिन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। हाल ही में रणवीन में इंस्टाग्राम पर 'Ask me Anything' सेशन शुरू किया। इसपर एक फैंस ने रणवीर से उनकी अपनी पत्नी दीपिका की कुकिंग पर सवाल पूछा। हालांकि एक्टर ने बड़े ही यूनिक तरीके से अपनी पत्नी का तारीफ की।
रणवीर ने बताई दीपिका की कुकिंग स्किल्स
दरअसल, एक यूजर ने रणवीर से पूछा कि क्या उन्हें दीपिका के हाथ का खाना पसंद है? इसपर जवाब देते हुए एक्टर ने लिखा, 'लव इट, वो अमेजिंग कुक है। माई मल्टी-टैलेंटेड बेबी," उन्होंने एक्ट्रेस दीपिका को यह पोस्ट टैग की है। यही नहीं, इसपर दीपिका ने भी कमेंट करते हुए लिखा, "ब्राउनी पॉइंट अर्जित करने की कोशिश कर रही हूं"।
दीपिका को मिस कर रहे हैं रणवीर
वहीं, अन्य यूजर ने पूछा कि आप दीपिका पादुकोण को कितना मिस कर रहे हैं? इसपर एक्टर बोले "बहुत"। अब रणवीर के इस सवाल-जबाव से यह बात तो साबित होती है कि वो दीपिका से बेशुमार प्यार करते हैं। इस रिक्शन देते हुए दीपिका ने लिखा, "मैं भी"।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका को आखिरी बार शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म गहरियां में सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य करवा के साथ देखा गया था। फिल्म में उनके अभिनय के लिए अभिनेत्री की काफी प्रशंसा की गई थी। दीपिका के पास अब ऋतिक रोशन के साथ फाइटर और शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ पठान हैं। जबकि, रणवीर सिंह, जिन्हें आखिरी बार 83 में देखा गया था। फिलहाल वह आलिया भट्ट के साथ करण जौहर के निर्देशन में बनी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी कू शूटिंग में बिजी हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
IND vs AUS 3rd ODI : हार्दिक-कुलदीप की शानदार गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 270 रन का लक्ष्य

Recommended News

आज से शुरू हुए चैत्र नवरात्र, नवरात्रि में इन खास मंत्रों का जाप करना होता है लाभकारी, जानें कैसे करें पूजा

Chaitra navratri: आज से नवरात्रि आरंभ, सबके दुखों का हरण करेंगी ‘मां भगवती आदिशक्ति’

Chaitra Navratri 2023: आज से चैत्र नवरात्रि आरंभ, ये है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ आज, पहले दिन होती है देवी मां के पहले स्वरुप शैलपुत्री की पूजा