जब ऋषि कपूर ने बेटे रणबीर कपूर को मारा था जोरदार थप्पड़, आज भी नहीं भूले एक्टर वो बात

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2020 - 10:52 AM (IST)

कपूर खानदान के बेटे व एक्टर रणबीर कपूर का जन्म साल 1982 को मुंबई में हुआ। रणबीर एक्टर ऋषि कपूर और नीतू कपूर के लाडले बेटे है। रणबीर को चॉकलेटी ब्वॉय के नाम से जाना जाता है। रणबीर ने फिल्म सांवरिया से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उनके साथ सोनम कपूर थी। दोनों की डेब्यू फिल्म थी। फिल्म रॉकस्टार ने रणबीर को पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया।

 ऋषि कपूर ने मारा था बेटे रणधीर को थप्पड़

रणबीर कपूर के पिता  ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। कुछ महीने पहले ही कैंसर की वजह से उनकी मौत हो गई। काफी समय तक दोनों के बीच रिश्ते भी अच्छे नहीं रहे लेकिन पिता की बीमारी के बारे में सुनकर रणबीर काफी दुखी हुए थे। इसके बाद रणबीर ने अपने पिता को बिल्कुल भी अकेला नहीं छोड़ा। एक वक्त ऐसा भी था जब रणबीर अपने पिता से बहुत डरते थे। एक इंटरव्यू में रणबीर ने बताया था कि उनके पिता ने उन्हें एक बार थप्पड़ मारा था। रणबीर ने कहा था, मैं अपने पापा का हमेशा से फैन रहा हूं, उनके डिफरेंट किरदारों को देखना मुझे अच्छा लगता है। यूं तो पापा कभी मुझ पर चिल्लाए नहीं लेकिन बचपन में एक बार मुझे बहुत जोर का चांटा मारा था क्योंकि मैं जूते पहनकर पूजा वाले रूम में चला गया था। तब मैं करीब 12 साल का था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

The richest are the ones with good relationships!!! We all need love ,support strength from our loved ones always 💕💕💕💕I feel the richest today 🤗🤩

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on Jul 8, 2020 at 11:59am PDT

यहां आपको बता दें कि रणबीर कपूर को जहां पिता की फिल्में देखना पसंद हैं वहीं दूसरी ओर वह मां नीतू कपूर की फिल्म देखने में उन्हें झिझक महसूस होती है। खबरों की माने तो एक बार गलती से रणबीर ने आफ्टर शेव लोशन पी लिया था, जिसे तुरंत पेट से निकाला गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर के दाहिने गाल पर कट का निशान है। बचपन में रणबीर बाथरूम में फिसल गए थे जिसकी वजह से उन्हें चोट लगी थी। कम ही लोग जानते हैं कि रणबीर को नेजल डिविएट सेप्टम नाम की बीमारी है, जिसकी वजह से वे जल्दी-जल्दी बोलते और खाते हैं। रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अक्सर इस बीमारी के चलते वह बहुत भावुक हो जाते है और जल्द ही उनके आंसू निकल आते हैं।

आज भी मां से पॉकेट मनी लेते हैं रणबीर 

वही रणबीर कितने भी बड़े क्यों ना हो गए हो लेकिन वह आज भी अपनी मां नीतू कपूर से पॉकेट मनी लेना नहीं भूलते। जी हां,  रणबीर आज भी अपनी मां नीतू कपूर से 1500 रुपए पॉकेट मनी लेते हैं। बड़े स्टार होते हुए भी उन्होंने अपनी मां से पॉकेट मनी लेना बंद नहीं किया। रणबीर अपनी मां नीतू सिंह के बेहद करीब है। एक इंटरव्यू के दौरान नीतू ने बेटे को लेकर कहा था कि रणबीर बहुत ही सेंसिटिव है। वह किसी को कभी नुकसान नहीं पहुंचा सकता। नीतू ने कहा था, 'पहली बार जब वह किसी के साथ रिलेशन में आया था तब मुझे पता था कि वह लड़की उसके लिए ठीक नहीं है लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं मानी थी।'

नीतू कपूर ने कहा था, 'मुझे बहू के तौर पर कोई ऐसी लड़की चाहिए जो यह समझे कि वह कितना सीधा है। रणबीर बिल्कुल दाल-चावल टाइप का लड़का है। न ही वह खुद बहुत नाज-नखरे करता है और न ही ऐसी पत्नी को पसंद करेगा जो ऐसा करती हो। वह ज्यादातर मेरी ही तरह है। कपूर परिवार से अलग जैसी उसकी इमेज बना रखी है वह उससे अलग है। सबसे अच्छी लड़की उसके लिए वो होगी जो उसे जैसा वह है, वैसा होने के लिए प्यार करे।'

10 लड़कियों के साथ रह चुका है अफेयर

प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ रणबीर पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं खासकर अपने अफेयर्स को लेकर। रणबीर कपूर अब तक 10 लड़कियों को डेट कर चुके हैं। जी हां, रणबीर जब 7वीं क्लास में थे तब उनकी पहली गर्लफ्रेंड बनी थी। हालांकि, उनसे ब्रेकअप के बाद रणबीर ने डिसाइड किया था कि वे दोबारा किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं आएंगे। बावजूद इसके उनके अब तक कई अफेयर्स रह चुके हैं जो किसी से छुपे नहीं हैं। इन दिनों वह आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

How I wish this picture could remain complete as is ❤️

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on May 18, 2020 at 10:46am PDT

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अक्सर पार्टियों व इवेंट्स में साथ दिखाई देते है। आलिया रणबीर के फैमिली फंक्शन में भी उनके साथ होती है।  इतना ही नहीं नीतू भी आलिया के साथ टाइम स्पेंड करती रहती हैं। अपने रिश्ते को लेकर आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह रणबीर के साथ अपने रिश्ते को दोस्ती के रूप में देखना पसंद करती हैं। आलिया ने कहा था, 'यह एक रिश्ता नहीं है। यह एक दोस्ती है। मैं इस बात को पूरी ईमानदारी के साथ कह रही हूं। यह खूबसूरत है। मैं अभी सितारों और बादलों पर चल रही हूं। सबसे अच्छी बात यह है कि हम दो व्यक्ति हैं, जो अभी अपनी-अपनी जिदंगी जी रहे हैं। यह ऐसी स्थिति नहीं है जहां आप हमें लगातार एक साथ देखेंगे। यह एक कम्फर्टेबल रिलेशन की असली निशानी है। नजर ना लगे। वास्तव में रणबीर मेरे शानदार दोस्त हैं।' रणबीर कपूर अपनी बहन रिद्धिमा के भी बेहद करीब है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static