आज ठीक 12 बजे होगा रामलला का तिलक करेंगे भगवान सूर्य, एक दिन पहले हुआ ट्रायल
punjabkesari.in Sunday, Apr 06, 2025 - 09:18 AM (IST)

नारी डेस्क: देशभर में आज श्रीराम नवमी बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। इस दौरान राम नगरी अयोध्या में तो अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। यहां इस बार रामनवमी का पर्व ऐतिहासिक और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसी बीच भगवान राम लला के ललाट पर सूर्य तिलक का ट्रायल किया गया। यहट्रायल ठीक 12:00 बजे किया गया और यह 90 सेकंड तक चला। आज ठीक 12:00 बजेही सूर्यवंशी भगवान राम लला के ललाट पर भगवान सूर्य तिलक करेंगे।
वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 05 अप्रैल को शाम 07 बजकर 26 मिनट पर शुरू होकर और अगले दिन यानी 06 अप्रैल को शाम 07 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी। सनातन धर्म में उदया तिथि मान है। अतः 06 अप्रैल यानी कि आज देश भर में को राम नवमी मनाई जा रही है। इस पावन पर सूर्य का प्रकाश राम मदिर के गर्भगृह में विराजी रामलला की मूर्ति के माथे पर तिलक की तरह प्रकाशमान होगी। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, भगवान श्रीराम सूर्यवंशी थे, इसलिए उन्हें सूर्य तिलक किए जाने की परंपरा है।
आज सुबी राम मंदिर में सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक रामलला का अभिषेक होगा। इसके बाद 10.40 बजे पर्दा रहेगा। फिर 10.40 से 11.45 बजे तक पर्दा खुला रहेगा। इस बीच रामलला का श्रृंगार किया जाएगा। 11.45 को रामलला को भोग लगाया जाएगा, जिसके बाद ठीक 12 बजे भुवन भास्कर भगवान सूर्य नारायण अपने कुल में जन्में रामलला के ललाट को प्रकाशित करेंग,. यानी उन्हें तिलक लगाएंगे.
रामलला के मस्तक के केंद्र पर तिलक लगाने की सही अवधि लगभग तीन से साढ़े तीन मिनट है, जिसमें दो मिनट पूर्ण रोशनी होती है। इसके लिए राम मंदिर के तीसरी मंजिल से लेकर रामलला की मूर्ति तक पाइपिंग और आप्टो मैकेनिकल सिस्टम से सूर्य की किरणें रामलला की मूर्ति तक पहुंचेंगी। बता दें कि गुजरात के कोबा जैन मंदिर में भी हर साल सूर्य तिलक देखने को मिलता है।