'एक फिल्म ने हिरोइन बनाया तो एक तस्वीर ने फर्श पर गिराया' आज कहां है 'राम तेरी गंगा' की मंदाकिनी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 20, 2022 - 12:54 PM (IST)

बॉलीवुड में ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने गिनी-चुनी फिल्में ही की और इंडस्ट्री से गायब भी हो गई लेकिन उस गिनी-चुनी फिल्मों में ही वो ऐसी छाप छोड़ गई कि आज भी लोग उनके नाम को भूला नहीं पाए। उन्हीं में शामिल रही बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री मंदाकिनी। आज वो इंडस्ट्री से गायब है लेकिन उनके चाहने वाले हमेशा ये जानना चाहते हैं कि वो कहां है, क्या करती हैं? तो चलिए आज के पैकेज में मंदाकिनी के बारे में ही बताते हैं।

PunjabKesari

फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से की एक्टिंग की शुरुआत

बहुत कम लोग जानते हैं कि 30 जुलाई 1963 में पैदा हुई मेरठ की रहने वाली मंदाकिनी का असली नाम यास्मीन जोसेफ हैं जो कि एक ब्रिटिश पिता जोसफ और मुस्लिम मां की बेटी हैं। मंदाकिनी ने सिर्फ 16 साल की उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। मंदाकिनी का फिल्मी सफर बहुत छोटा रहा लेकिन राजकपूर द्वारा निर्मित फिल्म राम तेरी गंगा मैली...मंदाकिनी की पहली फिल्म रही और पहली ही फिल्म ने मंदाकिनी को रातों-रात स्टार बना दिया था। बॉलीवुड की 80 के दशक की वो खूबसूरत अदाकारा जिसने रातों-रात अपनी दिलकश और बोल्ड अदाओं से लोगों की नींदे उड़ा दी थीं। इसके बाद भी वह फिल्मों में नजर आई लेकिन उन फिल्मों से मंदाकिनी को इतना फेम नहीं मिला जितना पहली फिल्म से मिला था लेकिन फिल्मों में लगभग उनका करियर बर्बाद ही हो गया जब उनका नाम एक ऐसे शख्स से जुड़ गया जो अंडरवर्ल्ड से जुड़ा था। 40 के करीब फिल्मों में काम करने वाली मंदाकिनी को फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया और अचानक ही वह कही गायब हो गई थी। मंदाकिनी ने अपने करियर में 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें दोबारा वह सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद वह अचानक जैसे कहीं गायब सी हो गईं।

दाउद इब्राहम के साथ जुड़ा था मंदाकिनी का नाम

जी हां, मंदाकिनी की एक तस्वीर दाउद इब्राहम के साथ खूब वायरल हुई थी जिसके बाद मंदाकिनी का नाम उनसे जुड़ने लगा और कहा तो यह भी जाने लगा कि मंदाकिनी दाउद की गर्लफ्रैंड थी और दाउद के चलते ही मंदाकिनी को कई फिल्मों में लिया गया था। यह तस्वीर  उस वक्त की थी जब 1994-95 में मंदाकिनी को दुबई शारजाह में भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के साथ देखा गया।हालांकि मंदाकिनी का कहना था कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त थे उससे ज्यादा कुछ नहीं और वह दाउद को पर्सनली जानती भी नहीं थी। मगर इन सुर्खियों ने मंदाकिनी के करियर को लगभग बर्बाद ही कर दिया। मंदाकिनी को फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया। इसके बाद मंदाकिनी ने गाना शुरू किया दो एलबम निकाले, नो वैकेंसी और शंबाला लेकिन मंदाकिनी को फैंस का प्यार नहीं मिल पाया। बस धीरे-धीरे वो इंडस्ट्री से लुप्त ही हो गई।

PunjabKesari

शादी के बाद फिल्मी दुनिया से बनाई दूरी

मंदाकिनी ने फिल्मों से दूरी बनाई और घर बसा लिया। उन्होंने डॉ. काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से शादी कर ली और परिवार संभालने में बिजी हो गई। उनके पति डॉ. काग्युर पहले मर्फी रेडियो के प्रिंट ऐड में भी दिखते थे। लेकिन उसके कुछ समय बाद वह बौद्ध भिक्षु बन गए। एक आश्रम में ही मंदाकिनी और डॉक्टर काग्युर की मुलाकात हुई और दोनों ने शादी कर ली। मंदाकिनी से शादी के बाद भी उन्होंने धार्मिक राह नहीं छोड़ी। आज के समय में मंदाकिनी अपने पति के साथ मुंबई में एक तिब्बतन हर्बल सेंटर चलाती हैं और मंदाकिनी योग भी सिखाती हैं। मंदाकिनी की आज की लुक की बात करें तो आज भी बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। मंदाकिनी आज अपने परिवार में बेहद खुश हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static