तीन बच्चों के पिता बने ये Actor, पत्नी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म
punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 03:10 PM (IST)
नारी डेस्क : साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। यह स्टार कपल जुड़वा बच्चों एक बेटे और एक बेटी के मम्मी-पापा बन गया है। इस खुशखबरी को राम चरण के पिता और मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा किया, जिसके बाद से बधाइयों का तांता लग गया है।
चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज
दादा बनने की खुशी जाहिर करते हुए चिरंजीवी ने अपने पोस्ट में लिखा बहुत खुशी और कृतज्ञता के साथ हम यह साझा करना चाहते हैं कि @alwaysramcharan और @upasanakaminenikonidela को जुड़वा बच्चे हुए हैं। एक बेटा और एक बेटी। मां और दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। हमारे परिवार में इन नन्हे मेहमानों का स्वागत करते हुए हम बेहद खुश हैं। दादा-दादी बनना हमारे लिए ईश्वर का आशीर्वाद है। आप सभी के प्यार, दुआओं और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद। चिरंजीवी की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस राम चरण–उपासना को दिल खोलकर बधाई दे रहे हैं।

यें भी पढ़ें : अगले 24 घंटे में होगी भारी बारिश, IMD का येलो अलर्ट जारी
2025 में दी थी प्रेग्नेंसी की जानकारी
गौरतलब है कि अक्टूबर 2025 में उपासना ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। तब से ही यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर चर्चा में थी। राम चरण और उपासना पहले से ही एक बेटी क्लिन कारा कोनिडेला के माता-पिता हैं और अब जुड़वा बच्चों के जन्म के साथ उनका परिवार और बड़ा हो गया है।
With immense joy and a heart full of gratitude, we are happy to share that @AlwaysRamCharan and @upasanakonidela have been blessed with twins - a baby boy and a baby girl.
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) January 31, 2026
Both the babies and the mother are healthy and doing well. ✨
Welcoming these little ones into our family…
यें भी पढ़ें : Budget 2026: बजट के साथ बदला वित्त मंत्री की साड़ी का रंग, 9 साल में दिखे 9 पारंपरिक साड़ी लुक
2012 में हुई थी शादी
राम चरण और उपासना ने साल 2012 में शादी की थी। जहां राम चरण साउथ इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं, वहीं उपासना अपोलो चैरिटीज की वाइस प्रेसिडेंट और ‘बी पॉजिटिव’ मैगजीन की चीफ एडिटर हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो राम चरण की बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म ‘पेड्डी’ इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर फैंस में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है।

