“मां के कहने पर गलत आदमी से शादी कर ली…”Rakhi Sawant ने बयां किया दर्द, Ex-पति पर लगाए गंभीर आरोप

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 03:12 PM (IST)

नारी डेस्क:  राखी सावंत एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हमेशा बेबाक अंदाज में अपनी बात रखने वाली राखी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी टूटी शादियों, प्यार में मिले धोखे और अकेलेपन को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने अपने पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।

दो शादियां, लेकिन दोनों रिश्ते टूट गए

राखी सावंत की निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही है। उन्होंने पहली शादी साल 2019 में रितेश सिंह से की थी। दोनों ‘बिग बॉस’ में भी साथ नजर आए थे, लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद राखी ने बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी से शादी की। शुरुआत में दोनों का रिश्ता काफी चर्चाओं में रहा, लेकिन कुछ ही महीनों बाद मामला विवादों तक पहुंच गया। दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए और मामला कोर्ट तक जा पहुंचा।

PunjabKesari

“लोग मुझे बीवी मटीरियल नहीं मानते”

हाल ही में दिए इंटरव्यू में राखी ने बताया कि आज भी लोग उन्हें शादी के लायक नहीं मानते। उन्होंने कहा कि उनका बेबाक और खुला स्वभाव ही उनके रिश्तों के रास्ते में आ जाता है। राखी ने कहा कि समाज अक्सर ऐसी महिलाओं को स्वीकार नहीं करता जो खुलकर अपनी बात रखती हैं। उनके मुताबिक, कई लोग उन्हें सिर्फ इसलिए “वाइफ मटीरियल” नहीं मानते क्योंकि वह अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीती हैं।

पसंद के लड़के ने भी कर दिया रिजेक्ट

राखी ने इंटरव्यू में एक हालिया घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक ऐसे लड़के को शादी के लिए पूछा जिसे वह पसंद करती थीं, लेकिन उसने साफ मना कर दिया। राखी के मुताबिक, उस लड़के ने कहा कि “तुमसे कौन शादी करेगा? तुम वाइफ मटीरियल नहीं हो।” यह बात उन्हें काफी दुख पहुंचा गई।उन्होंने कहा कि आज भी कई लोगों की सोच यही है कि पत्नी वही अच्छी मानी जाती है जो हर बात चुपचाप सहती रहे और अपनी पहचान न बनाए।

ये भी पढ़ें: Cannes 2026 में Aishwarya ने कर दी सबकी बोलती बंद, चाइनीज डिजाइनर के पैंटसूट में बिखेरा रॉयल अंदाज

मां के दबाव में की दूसरी शादी

राखी सावंत ने बताया कि उनकी मां चाहती थीं कि वह शादी करें और मां बनें। इसी वजह से उन्होंने अपने एग्स भी फ्रीज करवाए थे। राखी ने कहा कि इस प्रक्रिया में उन्हें काफी दर्द और तकलीफ सहनी पड़ी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मां के लगातार कहने पर उन्होंने जल्दबाजी में गलत इंसान से शादी कर ली और बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह फैसला उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती बन गया।

PunjabKesari

पूर्व पति आदिल पर लगाए गंभीर आरोप

इंटरव्यू के दौरान राखी ने अपने पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि शादी के दौरान उन्हें मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। राखी ने कहा कि वह अपने पति के लिए सब कुछ करती थीं, लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ तकलीफ मिली।

“वो मुझे खत्म करना चाहता था”

राखी ने दावा किया कि एक बार आदिल उन्हें ऐसी जगह लेकर गया था जहां वह उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहता था। उन्होंने कहा कि उन्हें महसूस हो गया था कि कुछ गलत होने वाला है, इसलिए वह वहां से निकल आईं। राखी के मुताबिक, उन्हें डर था कि उनकी संपत्ति हड़पने के लिए उन्हें नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

“मेरे करोड़ों रुपये भी ले लिए”

राखी ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पूर्व पति ने उनसे करोड़ों रुपये लिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने रिश्ते में भरोसा किया, लेकिन बदले में उन्हें धोखा मिला। हालांकि, इन आरोपों पर आदिल खान दुर्रानी की तरफ से फिलहाल कोई नया बयान सामने नहीं आया है। प्यार और रिश्तों को लेकर अब भी टूटा हुआ है दिल इंटरव्यू के दौरान राखी कई बार भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि जिंदगी में उन्हें सच्चा प्यार कभी नहीं मिला। आज भी वह एक ऐसे साथी की तलाश में हैं जो उन्हें समझे और सम्मान दे।

PunjabKesari

राखी की यह बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static