राखी सावंत को आई सरोज खान की याद, फूट-फूटकर लगी रोने

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2020 - 05:43 PM (IST)

बाॅलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान ने बड़े-बड़े सितारों को डांस सिखाया है। उनके निधन से सेलेब्स को सदमा लगा है। इसी बीच  ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत ने सरोज खान को याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो फूट-फूट कर रोती हुई नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह कहती हैं कि गुरू मां सरोज खान जी मैं आपको याद कर सिर्फ रो सकती हूं। इसके अलावा मैं कुछ नहीं कर सकती। राखी आगे कहती हैं कि उन्हें बहुत दुख हो रहा है कि वह सरोज खान के अंतिम दर्शन नहीं कर पाईं। क्योंकि वह बाहर नहीं जा सकती थी। राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

We missing u Rip 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on Jul 4, 2020 at 7:35am PDT

 

बता दें सरोज खान का बीते दिनों दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static