राजकुमार-पत्रलेखा की शादी का countdown शुरु, लीक हुई डेस्टिनेशन वेडिंग की सारी डिटेल

punjabkesari.in Monday, Nov 15, 2021 - 02:11 PM (IST)

आज सभी को सिर्फ एक ही चीज का इंतजार है वह है  राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की तस्वीराें का। राव की  डेस्टिनेशन वेडिंग का काउंडाउन शुरु हो चुका है और कुछ ही देर में वह  पत्रलेखा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसी बीच उनकी शादी के कार्ड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं,  जिस पर लोग अलग- अलग कमेंट कर रहे हैं। 

PunjabKesari
इस कार्ड को राजकुमार राव के एक फैन पेज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। नीले रंग के कार्ड में लिखा है- 'राव फैमिली और पॉल फैमिली आपको पत्रलेखा और राजकुमार की शादी पर सोमवार 15 नवंबर 2021 को चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास में आमंत्रित करते हैं। इससे पहले इनकी सगाई की भी कुछ तस्वीरें लीक हो गई थी। 

PunjabKesari
2010 से साथ नजर आ रहे राव और पत्रलेखा ने न्यू चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिज़ॉर्ट में एक पार्टी दी थी। इस पार्टी में फिल्मकार फराह खान और अभिनेता साकिब सलीम के अलावा उनके कुछ बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए थे।  सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में राजकुमार घुटने के बल बैठकर पत्रलेखा को  ‘प्रपोज’ करते नजर आए थे। 

PunjabKesari

 पत्रलेखा भी घुटने के बल बैठ गईं और दोनों ने एक दूसरे को अंगूठियां पहनाई। वीडियो में वह दोनों एक-दूसरे को अंगूठी पहनाने के बाद नाचते दिए थे। इस दौरा  राजकुमार ने जहां सफेद चूड़ीदार कुर्ता पजामा और जैकेट पहना हुआ था, वहीं पत्रलेखा ने सफेद ‘ऑफ-शोल्डर’ गाउन पहना था। याद हो कि दोनों फिल्म निर्माता हंसल मेहता की 2014 में आई फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ और ऑल्ट बालाजी की ‘बोस: डेड/अलाइव’ में साथ नजर आए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static