गेंदा फूल की जयमाला से लेकर दुपट्टे तक, राजकुमार पत्रलेखा ने सभी रीति-रिवाजों को किया Follow

punjabkesari.in Monday, Nov 22, 2021 - 03:27 PM (IST)

राजकुमार राव और पत्रलेखा को सात फेरे लिए भले ही काफी दिन हो गए हों लेकिन इनकी शादी की चर्चाएं आज भी सभी की जुबान पर है। 11 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने लाजवाब बॉन्डिंग से कपल गोल्स दिए हैं। लेकिन इस शादी की एक बात जिसने सभी काे अपनी और खींचा वह था ट्रेडिशनल स्टाइल। दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी में सभी रस्में निभाते नजर आए। तो चलिए बताते हैं राजकुमार और पत्रलेखा ने अपने इस खास दिन में कौन कौन से वेडिंग ट्रेंड्स सेट किए हैं।

PunjabKesari
दुपट्टे में खास संदेश 

पत्रलेखा ने अपनी शादी के लिए  फेमस डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी की रेड कलर की खूबसूरत साड़ी चुनी थी।  लाल साड़ी के साथ लाल चुनरी, नाक में प्यारा सा नथ और माथे पर ब‍िंदी-कुमकुम लगाए दुल्हन के रूप में वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। पत्रलेखा के इस  दुपट्टे में बंगाली भाषा में एक खास संदेश भी लिखा हुआ था। इसमें लिखा था- अमर पोरन भौरा भालोबाशा, अमी तोमर शो मोर पोन कोरिलम।' हिंदी में इसका मतलब होता है, 'मैं प्यार से भरे अपने दिल को आपको सौंपती हूं।'

 

मेहंदी की जगह लगाया आलता

​दुल्हनिया बनी पत्रलेखा ने यूं तो शादी की सारी रस्में पूरी शिद्दत के साथ निभाई, लेकिन उन्होंने अपने हाथों में शगुन की मेहंदी तक नहीं लगाई। दरअसल, बंगाली रीति-रिवाजों में  दुल्हन के हाथों और पैरों पर मेहंदी नहीं लगाई जाती बल्कि आलता लगाया जाता है। पत्रलेखा बंगाली हैं तो उन्होंने अपने बंगाली कल्चर को फॉलो करते हुए शादी में मेहंदी नहीं लगाई। बंगाली मान्यताओं के हिसाब से शादी में दुल्हन के हाथों पर आलता का रंग जितना गहरा आता है, दुल्हन को उतना ही ज्यादा प्यार मिलता है। 

PunjabKesari

गेंदा फूल की जयमाला 

राजकुमार राव और पत्रलेखा पॉल ने अपनी शादी के लिए पारंपरिक गेंदा फूल की जयमाला को चुना। प्राचीन काल से भारतीय शादियों में गेंदा फूल की डेकोरेशन पसंद की जाती है। खूबसूरत वरमाला आपके वेडिंग लुक को बढ़ाने के साथ- साथ आपकी शादी की तस्वीरों की खूबसूरती भी बढ़ा देती है, जैसा की राजकुमार-पत्रलेखा की तस्वीरों में देखने को मिला। 

PunjabKesari
सोने के गहने 

राजकुमार राव ने अपनी शादी में सिल्क कुर्ता और चूड़ीदार पायजामा पहना था। इसके साथ उन्होंने रॉ सिल्क की आइवरी जैकेट कैरी की थी। उनकी जैकेट पर गोल्ड प्लेटेड बंगाल टाइगर बटन लगाए गए हैं। वहीं पत्रलेखा ने लाल जोड़े के साथ  22 कैरेट गोल्ड की हैवी ज्वैलरी पहनी, जिसमें अनकट डायमंड, पर्ल और पन्ना लगा हुआ था। 

PunjabKesari

रिंग एक्सचेंज


अपने रिश्ते पर मुहर लगाने के लिए दोनों ने शादी से दिन पहले सगाई भी की थी। इस दौरान राजकुमार अपनी मंगेतर को प्रपोज करने के लिए घुटनों पर बैठ गए थे। उन्होंने अपनी दुलहन से पूछा था- क्या तुम मुझसे शादी करोगी? इस पर पत्रलेखा भी उनके सामने घुटनों पर बैठ कर कहती हैं- हां मैं करूंगी और फिर इन दोनों ने रिंग एक्सचेंज की थी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static