ग्रैंड सेलिब्रेशन में पापा की परी राहा ने लूट ली सारी लाइमलाइट,  मासूमियत पर मर मिटे लोग

punjabkesari.in Monday, Mar 04, 2024 - 05:24 PM (IST)

पिछले तीन दिन से जामनगर में जैसे सितारों का मेला लगा हुआ नजर आया। अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले आयोजित भव्य समारोह में देश- विदेश की कई जानी मानी हस्तियां पहुंची। यूं तो इस समारोह में कई स्टार किड्स शामिल हुए लेकिन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लाडली बेटी राहा लाइमलाइट लूटने में कामयाब रही।

PunjabKesari
राहा कपूर की मासूमियत और प्यारी अदाओं ने लोगों का दिल जीत लिया तभी तो हर तरफ उन्हीं के चर्चे चल रहे हैं। राहा की क्यूटनेस को देख दल्हे राजा अनंत भी खुद को रोक नहीं पाए और नन्ही परी से मिलने पहुंच गए। साेशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हाे रहा था जिसमें अनंत खुद जाकर राहा से मिलते हैं और उस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 🤍 (@dil.diyan.gallannn)


वहीं इस इवेंट में पापा रणबीर भी अपनी बेटी को सभी से इंटरड्यूस करवाते दिखे। एक वीडियो में वीडियो में रणबीर राहा को अभिषेक बच्चन समेत बाकी  मेहमानों से मिलवाते हुए नजर आ रहे हैं। सभी इस क्यूट सी परी को ना सिर्फ बुला रहे हैं बल्कि उस पर खूब लाड जता रहे हैं। इस दौरान राहा  मम्मी-पापा के साथ  ट्विनिंग करती नजर आई।

PunjabKesari
वहीं इस समारोह से जाते- जाते भी राहा ने लाइमलाइट लूटने में कोई कमी नहीं छोड़ी। 3 दिनों का फंक्शन अटेंड करने के बाद आलिया के साथ राहा को गोद में लेकर रणबीर बाहर निकले तो सभी कैमरे उनकी तरफ मुड़ गए। पापा की गोद से राहा जिस तरीके से पैपराजी को देख रही थी वह बेहद क्यूट लग रहा था।  रणबीर भी चलते- चलते अपनी बेटी को प्यार करते दिखाई दिए। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static