मुहं में एक अलग मिठास भर देगी रबड़ी, जानिए रेसिपी

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2023 - 12:05 PM (IST)

रबड़ी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है, खासकर मीठे के शौकिन लोगों को इसे खाने के बहाने ढूंढते हैं। आप इसका स्वाद कभी भी ले सकते हैं। स्वाद होने के साथ-साथ यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। आप घर में ही इसका टेस्टी स्वाद ले सकते हैं। केसर, ड्राई फ्रूट्स के साथ रबड़ी आपके मुंह में एक अलग ही मिठास भर देगी। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

दूध - 3 लीटर
बादाम - 12-13
पिस्ता - 12-13
इलायची पाउडर - 1 टीस्पून
केसर - 1 चुटकी 
चीनी - स्वादअनुसार 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले एक कढ़ाई में दूध डालें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। 
2. जैसे दूध में उबाल आना शुरु हो जाए तो गैस का फ्लेम धीमा कर लें। बीच-बीच में करछी को चलाकर दूध को हिलाते रहें। 
3. दूध में जैसे मलाई की परत आना शुरु हो जाए तो करछी की मदद से किनारे पर लगा दें। 
4. ऐसे ही जिस तरह दूध में मलाई आने लगे तो करछी की मदद से उसे किनारे पर लगाते जाएं। 
5. जबतक दूध पक कर आधा न रह जाए तो उसे पकाते रहें। तय समय के अनुसार, इसमें चीनी डालें। 
6. चीनी को दूध में मिक्स करें। फिर दूध में इलायची पाउडर, बादाम, पिस्ता और केसर डालें। 
7. फिर कढ़ाई के किनारे पर लगी मलाई को निकालें और दूध में डालकर मिला लें। 
8. अब रबड़ी को 2-3 मिनट के लिए पकाएं और तय समय के बाद गैस बंद कर दें। 
9. गैस बंद करने के बाद रबड़ी को ठंडा होने के लिए रख दें। 
10. ठंडी होने के बाद रबड़ी को फ्रिज में रख कर और ठंडा कर लें। 
11. तय समय के बाद सर्विंग बाउल में डालकर बादाम के साथ गर्निश करके सर्व करें। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static