Rajasthan Special: प्याज की सब्जी

punjabkesari.in Monday, Dec 25, 2023 - 02:28 PM (IST)

सारे दिन की थकान के बाद सब कुछ टेस्टी खाना पसंद करते हैं लेकिन खाना बनाने वाली महिलाओं की इसमें परेशानी बढ़ जाती है। उन्हें समझ नहीं आता कि डिनर में ऐसा क्या बनाएं जिसे सभी स्वाद से खा सकें। ऐसे में यदि आप भी डिनर के लिए कोई टेस्टी रेसिपी अगर ढूंढ रहे हैं तो प्याज की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। यह सब्जी मुख्यतौर पर राजस्थान में खूब बनाई जाती है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में....

सामग्री 

प्याज - 5-6 कप 
दही - 1/2 कप 
पानी - जरुरअनुसार
हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच  
धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच 
जीरा - 1/2 चम्मच
अदरक - 1/2 टीस्पून
लहसुन - 1/2 चम्मच
हरी मिर्च - 2-3 कटी हुई 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले दही और पानी को मिलाएं। 
2. जब तक यह दोनों चीजें अच्छी तरह से मिल न जाएं इसे मिलाएं। 
3. अब मिश्रण में धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। 
4. इसके बाद पैन को गैस पर रखें। 
5. पैन में तेल डालें और गर्म होने के लिए रख दें। 
6. जब तेल गर्म हो जाए तो जीरा भून लें। 
7. जीरा भूनने के बाद इसमें कटी हुई अदरक, लहसुन, हरी मिर्च मिलाएं। 
8. मिश्रण को अच्छी तरह से भून लें। 
9. अब इसमें प्याज डालें। आप चाहें तो साबुत प्याज भी डाल सकते हैं। 
10. यदि आप प्याज साबुत नहीं डालना चाहते तो इसे काट लें। 
11. अब इसे तब तक पकाएं जब तक प्याज का कलर ब्राउन न हो जाए। 
12. इसके बाद दही का मिक्सचर डालें और आंच को तेज कर लें। 
13. प्याज को नमी सोखने दें। 
14. आपकी प्याज की सब्जी बनकर तैयार है। गर्मा-गर्म रोटी के साथ सर्व करें। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Related News

static